{"_id":"65e711122761a78cf408dc97","slug":"automobile-manufacturers-in-india-may-get-quarterly-pli-incentives-from-govt-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"PLI: ऑटोमोबाइल कंपनियों को सरकार से तिमाही पीएलआई प्रोत्साहन मिल सकता है, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
PLI: ऑटोमोबाइल कंपनियों को सरकार से तिमाही पीएलआई प्रोत्साहन मिल सकता है, जानें डिटेल्स
Tue, 05 Mar 2024 06:03 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 05 Mar 2024 06:03 PM IST
सार
भारत सरकार ने देश में ऑटोमोबाइल निर्माताओं के त्रैमासिक प्रोत्साहन भुगतान और प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के तहत ज्यादा ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स को शामिल करने के अनुरोधों की जांच करने के लिए एक पैनल का गठन किया है।
विज्ञापन
Automobile Sector Cars
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत सरकार ने देश में ऑटोमोबाइल निर्माताओं के त्रैमासिक प्रोत्साहन भुगतान और प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के तहत ज्यादा ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स को शामिल करने के अनुरोधों की जांच करने के लिए एक पैनल का गठन किया है। पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया है।
अधिकारी ने कहा, "इस वर्ष, (ऑटो पीएलआई के तहत) प्रोत्साहन सालाना दिया जाएगा। लेकिन मंत्रालय में एक समिति बनाई गई है जो ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) के अनुरोधों पर गौर करेगी।"
भारी उद्योग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हनीफ कुरैशी ने कहा, "अनुरोधों में से एक यह है कि कुछ एडवांस्ड ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (एएटी) कंपोनेंट्स को शामिल किया जाए। हमारे पास सिर्फ 103 कंपोनेंट हैं।"
विज्ञापन
जनवरी में, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने पीटीआई को बताया था कि सरकार ने वाहन और वाहन घटकों के लिए पीएलआई योजना में ज्यादा घटकों को शामिल करने की ऑटो उद्योग की मांग की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।
पांडेय ने कहा था कि समिति की अध्यक्षता भारी उद्योग मंत्रालय के एक अतिरिक्त सचिव द्वारा की जाएगी। और इसमें एआरएआई जैसी जांच एजेंसियों और वाहन उद्योग के प्रतिनिधियों समेत 11 सदस्य होंगे।
कुरैशी ने कहा कि 3-4 ओईएम ने कुछ कंपोनेंट्स की सूची दी है। जिन्हें योजना में शामिल करने की मांग की गई है।
उन्होंने कहा कि समिति उन अनुरोधों की भी जांच करेगी, जो वर्तमान में वार्षिक प्रोत्साहन भुगतान के बजाय, पीएलआई ऑटो योजना के तहत तिमाही प्रोत्साहन भुगतान की मांग कर रहे हैं।