ऑटो एक्सपो 2023 का समापन 18 जनवरी को हो गया। इस बार हुआ एक्सपो कई मायनों में खास रहा। इस दौरान कई कंपनियों ने भविष्य की कारों और दो पहिया वाहनों को दिखाया। हम इस खबर में आपको ऐसे ही कुछ खास वाहनों की जानकारी इस खबर में दे रहे हैं, जिन्होंने ऑटो एक्सपो 2023 में सुर्खियां बटोरीं।
इलेक्ट्रिक वाहनों का रहा जोर
2 of 6
Maruti electric EVX
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो एक्सपो 2023 में कई कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश किया गया। कुछ मौजूदा कारों के इलेक्ट्रिक अवतार एक्सपो में देखने को मिले तो कुछ नए इलेक्ट्रिक वाहनों को भी एशिया के सबसे बड़े ऑटो एक्सपो में से एक में दिखाया गया। मारुति, ह्यूंदै, टोयोटा, एमजी, बीवाईडी, टाटा, किआ, प्रावेग जैसी बड़ी कार कंपनियों की ओर से ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कारों को पेश किया गया। वहीं कुछ दो पहिया वाहन निर्माताओं की ओर से भी एक्सपो में इलेक्ट्रिक बाइक्स और स्कूटर को पेश किया गया। इन कंपनियों में मैटर, अल्ट्रावायलट, जॉय-ई बाइक, टीवीएस, हीरो विडा, ग्रीव्स जैसी कंपनियां शामिल रहीं।
यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: मारुति की जिम्नी से होगा महिंद्रा की थार का मुकाबला, जानें कौन सी एसयूवी का पलड़ा होगा भारी
ईवी चार्जिंग कंपनियों ने लिया हिस्सा
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : statiq
इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ ही ऑटो एक्सपो में कुछ चार्जिंग कंपनियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को अपने चार्जिंग स्टेशंस की जानकारी दी। कंपनियों की ओर से कई तरह के चार्जिंग स्टेशन को भी शोकेस किया गया था।
हाइड्रोजन वाहन भी हुए शोकेस
4 of 6
MG EUNIQ 7 MPV
- फोटो : MG Motor India
ऑटो एक्सपो 2023 में सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए ही भविष्य के ऑटोमोबाइल सेक्टर की तस्वीर नहीं दिखी बल्कि एक्सपो में कुछ कंपनियों की ओर से हाइड्रोजन जैसे भविष्य के ईंधन से चलने वाली कारों को भी दिखाया गया। इन कारों में एमजी ईयूनिक7, टोयोटा मिराई जैसी कारों को भी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। कारों के अलावा टाटा की ओर से हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रक और बसों को भी ऑटो एक्सपो 2023 में दिखाया गया।
यह भी पढ़ें- Toyota Mirai at Auto Expo: फुल टैंक में दिल्ली से पहुंच जाती है उदयपुर, जानें कैसी है टोयोटा की हाइड्रोजन कार
फ्लेक्स फ्यूल वाहनों ने भी किया कमाल
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो एक्सपो में एक और स्वच्छ ईंधन वाली तकनीक ने भी लोगों का दिल जीता। कई लोगों ने फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाले वाहनों में दिलचस्पी दिखाई। होंडा, हीरो मोटोकॉर्प, यामाहा, सुजुकी, टीवीएस, मारुति, टोयोटा जैसी कंपनियों की ओर से ईथेनॉल पवैलियन में इन वाहनों के प्रोटोटाइप को शोकेस किया था। आने वाले कुछ महीनों में ही पेट्रोल में ईथेनॉल की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है और डीजल को भी ईथेनॉल के साथ ब्लैंड कर वाहनों को चलाने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: लेक्सस ने दिखाई मिड साइज लग्जरी एसयूवी RX 350h, जानें कैसे हैं फीचर्स और कब होगी लॉन्च