फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Automobile companies hope to sell good cars in the festive season

उम्मीद: ऑटो कंपनियों के लिए अच्छा रहेगा यह त्योहारी सीजन, चिप की कमी के बावजूद इस कंपनी को है भरोसा

Sun, 12 Sep 2021 02:18 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 12 Sep 2021 02:18 PM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर अब मजबूत हो रहा है। ऑटोमोबाइल सेक्टर पर कोरोना का साया हटता दिखाई दे रहा है। कार कपंनियों को त्योहारी सीजन में अच्छी डिमांड होने की उम्मीद है। 
 

विज्ञापन
Automobile companies hope to sell good cars in the festive season
हुंडई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर कोरोना की चपेट से धीरे-धीरे उबरने लगा है।  पिछले महीने अगस्त में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, सेक्टर को त्योहारी सीजन से भी काफी उम्मीदे हैं। कारों की प्रमुख कंपनियों में से एक हुंडई और होंडा कंपनी को त्योहारी सीजन में कारों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी का कहना है कि  ज्यादातर राज्यों में कोरोना प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। ऐसे में कार कंपनियों के लिए त्योहारी सीजन अच्छा रहने की उम्मीद है। कार कंपनियों का कहना है कि महामारी की वजह से अब ज्यादा से ज्यादा ग्राहक अपना निजी वाहन खरीदना चाहते हैं। ऐसे में व्यस्त त्योहारी सीजन के दौरान बिक्री जोरदार रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


हुंडई मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री, विपणन एवं सेवा) तरुण गर्ग ने कहा कि बाजार में कारों की मांग की स्थिति अच्छी है। व्यक्तिगत वाहन खरीदने की इच्छा की वजह से देशभर में विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में मांग अच्छी है। त्योहारी सीजन को लेकर माहौल अच्छा नजर आ रहा है। इसी तरह की राय जताते हुए होंडा कार्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं निदेशक (विपणन एवं बिक्री) राजेश गोयल ने कहा कि कोविड-19 अंकुश हटने के बाद से बाजार धारणा सुधरी है। 
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों से डिमांग में आई तेजी
राजेश गोयल ने कहा कि पिछले कुछ माह के दौरान उद्योग की बिक्री के आंकड़े में सुधार शुरुआती अनुमानों से बेहतर रहा है, जो एक अच्छी चीज है। यही रुख त्योहारों के दौरान भी जारी रहने की उम्मीद है। त्योहारी सीजन की शुरुआत दक्षिण भारत में ओणम से हुई है। अब उत्साह का यह माहौल देश के अन्य बाजारों में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिप की कमी से बिगड़ेगी स्थिति
वाहन कंपनियों का मानना है कि आगे चलकर क्षेत्र के समक्ष सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से आपूर्ति की चुनौती आ सकती है। इसके अलावा महामारी की तीसरी लहर भी वाहन क्षेत्र को पटरी से उतार सकती है। वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फेडा) ने आशंका जताई कि चिप की कमी की वजह से त्योहारी सीजन के दौरान यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में कमी आ सकती है।  इस समय सेमी कंडक्टर की कमी की वजह से वाहन कंपनियां डीलरों को आपूर्ति पर्याप्त रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं। चिप की कमी के बारे में गर्ग ने कहा कि इससे उद्योग में अन्य कंपनियों के साथ हुंडई भी प्रभावित हुई है। कंपनी मौजूदा परिस्थितियों में अपने उत्पादन को बेहतर तरीके से प्रबंधित करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed