{"_id":"65dc5a49c008226ac50dfc35","slug":"these-signs-are-seen-before-the-engine-seizes-in-any-car-know-the-complete-details-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: किसी भी कार में इंजन सीज होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Car Care Tips: किसी भी कार में इंजन सीज होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, जानें पूरी डिटेल
Mon, 26 Feb 2024 03:01 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 26 Feb 2024 03:01 PM IST
सार
बीच सफर अगर कार के इंजन में समस्या आ जाए तो फिर सफर पूरा करने में परेशानी होती है। इंजन सीज होने से पहले क्या संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार के इंजन में अगर परेशानी आ जाए तो फिर उसे ठीक करवाना काफी जरूरी होता है। इंजन सीज होने से पहले भी कार कई तरह के संकेत देती है। समय पर संकेत समझने से परेशानी से बचा जा सकता है। यह संकेत किस तरह के होते हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
सामान्य से ज्यादा आवाज
वैसे तो नई कारों में कंपनियों की ओर से बेहतर तकनीक का उपयोग किया जाता है। जिस कारण कार स्टार्ट होने के बाद भी इंजन से ज्यादा आवाज नहीं आती। लेकिन अगर आपकी कार में बिना वजह सामान्य से ज्यादा आवाज आ रही है, तो सावधान होना चाहिए। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब इंजन सीज होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
जले यह लाइट
कार के डैशबोर्ड में कई तरह की लाइट्स और निशान होते हैं। जब भी कार को स्टार्ट किया जाता है तो ऑरेंज, रेड जैसे रंगों में यह निशान दिखाई देते हैं और कुछ सेकेंड के बाद यह निशान बंद हो जाते हैं। लेकिन अगर इन निशानों में से वॉर्निंग लाइट जलने लगे तो इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। एक बार कार में यह लाइट जल जाए तो फिर नजदीकी सर्विस सेंटर में या फिर अच्छे मेकैनिक को दिखाना बेहतर रहता है। अन्यथा इंजन सीज होने के अलावा कई और परेशानियां भी आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
मिलता है यह संकेत
अगर कार का इंजन सीज हो जाए तो फिर कार चलाने के दौरान इंजन लॉक हो जाता है। नई तकनीक के कारण अगर ऐसी स्थिति आती है तो कार खुद से ही कई चीजों को बंद करने लग जाती है। जैसे ऐसी, म्यूजिक, लाइट जैसी चीजें शामिल होती हैं। इसके बाद कार की स्पीड पर भी असर होता है और तब कार को ज्यादा तेज नहीं चलाया जा सकता या फिर कई मामलों में कार पूरी तरह से रूक जाती है।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज