{"_id":"590324f64f1c1baf2bc0d7c0","slug":"skoda-will-introduce-its-new-compact-suv-karoq-on-18-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कोडा 18 मई को अपनी नई एसयूवी KAROQ को अनव्हील करेगी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
स्कोडा 18 मई को अपनी नई एसयूवी KAROQ को अनव्हील करेगी
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 28 Apr 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार निर्माता कंपनी स्कोडा की नई एसयूवी कार का नाम KAROQ होगा। कंपनी इस कार का नाम अलास्का की एक जनजाति के नाम से प्रेरित होकर रखा है। स्कोडा KAROQ लोगों के सामने पहली बार 18 मई को स्टॉकहोम में आएगी। स्कोडा इस नाम का प्रोयग अपने एसयूवी सेग्मेंट को आगे प्रमोट करने के लिए भी कर सकती है। स्कोडा की इस कार का नाम पहले स्कोडा कोडियाक रखा जाना था, जिसे बाद में कंपनी ने अलास्का के दक्षिण कोस्ट की ओर रहने वाली एक जनजाति के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन
स्कोडा के सीईओ बेंचहार्ड मायर ने कहा कि स्कोडा KAROQ एक बिल्कुल नई एसयूवी कार है, जो हमारे ब्राड के लिए नया बेंचमार्क स्थापित करेगी। इस एसयूवी की सहायता से हम अपने एसयूवी सेग्मेंट को एक कदम आगे ले जाना चाहते हैं। स्कोडा की KAROQ अपने यूनिक ब्रांड आईडेंटिटी से आपनी नई छवि बनाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : एक "रन" पर दौड़ती 'S' की कहानी
विज्ञापन
स्कोडा अपने 2025 के प्लान के तहत कंपनी इस ब्रांड को अगले कुछ समय में प्रमोट करेगी। कंपनी का पूरा फोक्स एसयूवी पोर्टफोलियो पर काम करना होगा। स्कोडा KAROQ की लॉन्चिंग के साथ अंतर्राष्ट्रीय कार बाजार को एक बड़ी और शानदार कार मिलेगी। कार को 2017 की तीसरी तिमाही में बाजार में लॉन्च किया जाएगा।