{"_id":"58d62aef4f1c1b61371a2b2a","slug":"skoda-has-released-a-murky-preview-image-of-its-upcoming-suv-coupe","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कोडा ने अपनी कांसेप्ट एसयूवी को किया टीज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
स्कोडा ने अपनी कांसेप्ट एसयूवी को किया टीज
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 26 Mar 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
स्कोडा कॉन्सेप्ट कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कोडा ने अपनी नई एसयूवी कूपे के एक स्केच को टीज किया है। अप्रैल में शंघाई में होने वाले मोटर शो में स्कोडा अपनी इस कॉन्सेप्ट एसयूवी कूपे से पर्दा उठा सकती है और इससे जुड़ी जानकारी साझा कर सकती है। स्कोडा की इस नई कॉन्सेप्ट कार का स्केच सामने आया है।
विज्ञापन
कयास लगाया जा रहा है कि कंपनी इस कार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोडिएक कूपे के बाद लॉन्च कर सकती है, लेकिन यह कार स्कोडा की येटी के नए वर्जन के बाद लॉन्च होगी, जो इस साल के अंत तक अंतराष्ट्रीय बाजार में आएगी। पुरानी रिपोर्ट की माने तो स्कोडा की यह कॉन्सेप्ट कार एक एसयूवी होगी।
विज्ञापन
स्कोडा की नई कार फोक्सवैगन समूह के एमईबी इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म पर आधारित पहली कार है। कंपनी इस कार को 2020 और 2021 तक अंतराष्ट्रीय बाजार में उतारेगी। स्कोडा की कॉन्सेप्ट कार पहली इलेक्ट्रिफाइड कार होगी, जो फोक्सवैगन समूह के प्लेटफॉर्म पर विकसित की गई है।
विज्ञापन
स्कोडा की सहयोगी कार निर्माता कंपनी फोक्सवैगन भी शंघाई मोटर शो में एक इलेक्ट्रॉनिक एसयूवी प्रदर्शित करने वाली है। फोक्सवैगन इलेक्ट्रॉनिक कॉन्सेप्ट कार के सेगमेंट में अपनी पैठ बनाना चाहती है। हालांकि स्कोडा ने इस बात की पुष्टि की है कि यह कार कोडिएक कूपे नहीं है, यह उससे अलग मॉडल है जो अपनी रिलीज डेट पर लॉन्च की जाएगी।