{"_id":"5f6323fe8ebc3e74a97e34a4","slug":"skoda-rapid-tsi-automatic-launched-in-india-know-price-engine-specifications-features-and-booking-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Skoda Rapid TSI AT हुई लॉन्च, जानें इस ऑटोमैटिक कार की कीमत और खूबियां","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Skoda Rapid TSI AT हुई लॉन्च, जानें इस ऑटोमैटिक कार की कीमत और खूबियां
Thu, 17 Sep 2020 02:23 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 17 Sep 2020 02:23 PM IST
सार
- रैपिड रेंज के 1.6 MPI इंजन के मुकाबले, नई Rapid 1.0 TSI AT में 5 फीसदी ज्यादा पावर और 14 फीसदी अधिक टार्च आउटपुट मिलता है।
- कंपनी का दावा है कि पिछली मोटर की तुलना में नई कार के फ्यूल एफिसिएंशी में 9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यानी नई Rapid 1.0 TSI AT में 9 फीसदी ज्यादा माइलेज मिलता है।
विज्ञापन
Skoda Rapid TSI 1.0
- फोटो : Skoda (for Reference Only)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) की नई कार Skoda Rapid 1.0 TSI AT भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने एक वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए इस कार को लॉन्च किया। Skoda Rapid को इस साल की शुरुआत में 1.0-लीटर TSI इंजन के साथ पेश किया गया था। और अब, रैपिड लाइनअप में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले मॉडल को उतारा गया है। Skoda Rapid TSI ऑटोमैटिक को 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर यूनिट के साथ पेश किया गया है। नए Skoda Rapid 1.0 TSI ऑटोमैटिक वेरिएंट की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। देशभर में स्कोडा डीलरशिप में 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर इस कार की बुकिंग की जा सकती है। इसके अलावा Skoda Auto India की वेबसाइट पर भी इसकी बुकिंग हो रही है। नई ऑटोमैटिक स्कोडा Rapid TSI की डिलीवरी 18 सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
हर वेरिएंट की कीमत
Skoda Rapid TSI ऑटोमैटिक का विकल्प Rider Plus और इससे ऊपर के वेरिएंट में ही उपलब्ध होगा। स्कोडा रैपिड TSI ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.49 लाख रुपये से शुरू होती है जो 13.29 लाख रुपये तक जाती है। अगर अलग-अलग वेरिएंट के एक्स-शोरूम कीमत इस तरह है। Rider Plus के ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.49 लाख रुपये होगी। वहीं, Ambition के ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.29 लाख रुपये है। Onyx के ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 11.49 लाख रुपये और Style के ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 12.99 लाख रुपये है। Monte Carlo के ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 13.29 लाख रुपये है।

इंजन और माइलेज
नई Skoda Rapid TSI AT में 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 5,000-5,500 rpm पर 110 PS (81 kW) का पावर और 1,750-4,000 rpm पर 175 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 6 स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर दिया गया है। नई रैपिड में 16.24 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।

पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा माइलेज
रैपिड रेंज के 1.6 MPI इंजन के मुकाबले, नई Rapid 1.0 TSI AT में 5 फीसदी ज्यादा पावर और 14 फीसदी अधिक टार्च आउटपुट मिलता है। इसके साथ ही, कंपनी का दावा है कि पिछली मोटर की तुलना में नई कार के फ्यूल एफिसिएंशी में 9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यानी नई Rapid 1.0 TSI AT में 9 फीसदी ज्यादा माइलेज मिलता है।

फीचर्स
नई Skoda Rapid TSI ऑटोमैटिक में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लैक सिग्नेचर ग्रिल, क्वॉर्ट्स कट प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, मॉडर्न क्रिस्टल लाइन LED, सिल्वर क्लबर एलॉय व्हील्स, B-पिलर पर ब्लैक डेकॉर, विंडो क्रोम गॉर्निश जैसे फीचर मिलते हैं। वर्चुअल लॉन्च के दौरान कंपनी ने एलान किया कि वर्ष 2022 तक उसकी शोरूम की संख्या बढ़ाकर दोगुनी करने की योजना है। साथ ही, आने वाले समय में यह 15 नए शहरों में एंट्री करेगी।