फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Royal Enfield Classic 350 S launched in India, price starts at Rs 1.45 lakh

Royal Enfield ने सबसे सस्ती Classic 350 को भारत में किया लॉन्च, कीमत है महज इतनी

Fri, 13 Sep 2019 08:35 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 13 Sep 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Classic 350 S launched in India, price starts at Rs 1.45 lakh
Classic 350 S launch - फोटो : Social

Royal Enfield ने अपनी सबसे लोकप्रिय बाइक Classic 350 का नया और सस्ता मॉडल लॉन्च कर दिया है। Royal Enfield Classic 350 S नाम से बाजार में पेश की गई है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 1.45 लाख रुपये रखी है । जोकि इसके स्टैंडर्ड क्लासिक 350 वर्जन से करीब 9 हजार रुपये सस्ता है। यह बाइक प्योर ब्लैक और मर्करी सिल्वर कलर ऑप्शन में मिलेगी। 

विज्ञापन

कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे ?

नई क्लासिक 350 एस अब कम कीमत में आई और इसके लिए कंपनी ने इस बाइक में कॉस्ट कटिंग की है साथ ही कुछ बदलाव भी किये हैं।  कीमत कम रखने के किये इसमें सिंगल चैनल एबीएस दिया है, जबकि इसके स्टैंडर्ड क्लासिक 350 वर्जन में ड्यूल-चैनल एबीएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बाइक में इंजन और व्हील्स को ब्लैक कलर में दिया गया है। जबकि बात इसके स्टैंडर्ड क्लासिक 350 वर्जन की करें तो उसमें कई जगह पर क्रोम फिनिश है। इतना ही नहीं बाइक के फ्यूल टैंक पर कंपनी का LOGO भी कुछ अलग स्टाइल में है। स्टैंडर्ड क्लासिक 350 के टैंक पर ग्रिप्स के साथ खास डिजाइन किया हुआ LOGO मिलता है जबकि नई बाइक का लोगो सामान्य स्टिकर जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

बात इंजन की करें तो बाइक के इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें  346cc सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 19.8hp का पावर और 28Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। नई क्लासिक 350 एस अभी सिर्फ तमिलनाडु और केरल में उपलब्ध है। देश भर में इसकी बिक्री कब से शुरू होगी, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed