{"_id":"5b55f2ec4f1c1bb8538b4d4f","slug":"renault-sherpa-seen-on-mumbai-roads","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंबई की सड़कों पर देखा गया यह शेर, बखूबी कर सकता है आतंकियों को मारने से लेकर रेस्कयू ऑपरेशन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मुंबई की सड़कों पर देखा गया यह शेर, बखूबी कर सकता है आतंकियों को मारने से लेकर रेस्कयू ऑपरेशन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Jul 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ और एनएसजी में शामिल ‘शेरपा’ गाड़ी वाकई शेर है। यह बुलेटप्रूफ फौलादी गाड़ी है, जिसका इस्तेमाल पहली बार श्रीनगर के करन नगर इलाके में आतंकियों से लोहा लेने में किया गया था। सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम (क्यूऐटी) के दस्ते में शामिल यह स्पेशल कांबेट व्हीकल पर 10 किलो आरडीएक्स, आईईडी और लैंड माइन भी बेअसर है।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पर भी तैनात
इस गाड़ी को सीआईएसएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट पर भी तैनात किया है। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के पास भी यह गाड़ी है, जिसे हाल ही में मुंबई की सड़कों पर गश्त लगाते हुए देखा गया। शेरपा एंटी हाईजैकिंग व्हीकल में बुलेट प्रूफ शीशे लगे हैं, वहीं इसके बोनट पर लगा 360 डिग्री कैमरा आस-पास के हर मूवमेंट को कैद करने में सक्षम है।
विज्ञापन
सीधी फुटेज गाड़ी के भीतर स्क्रीन पर देखी जा सकती है। इसकी खासियत यह भी है कि अगर कोई अन्य चाहे तो इसे बाहर से नहीं खोल सकता।
तुरंत पकड़ती है 120 की रफ्तार
ग्राउंड क्लियरेंस बेहतर होने की वजह से आफ रोड मसलन पानी, कीचड़ आदि से पार पाने के लिए बेहतरीन है। 100 से 120 किलोमीटर की रफ्तार तुरंत पकड़ती है।
हर जगह इस्तेमाल हो सकती है गाड़ी
सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इस गाड़ी को उस जगह इस्तेमाल किया जाता है, जहां सामान्य गाड़ी नहीं जा सकती। इसमें लगी विशेष लाइट्स रात के आपरेशन में मददगार हैं, जबकि इसके भीतर से एक सीढ़ी भी लगाई जा सकती है, जो बहुमंजिला इमारत पर चढ़ने में सहायक है।
फ्रांस की कंपन रेनॉल्ट ने बनाया है इसे
‘शेरपा’ को फ्रांस की रेनॉल्ट कंपनी ने बनाया है। इसमें ड्राईवर, को-ड्राईवर समेत चार लोग बैठ सकते हैं। हर दरवाज़े में बन्दूक की नली के लिए जगह दी गई है। सीआरपीएफ व एनएसजी की क्यूएटी में इसके शामिल होने से इस टीम की क्षमता और बढ़ गयी है। वह अब किसी भी तरह के ऑपरेशन को आसानी से अंजाम दे सकती है।