{"_id":"5f9c23f58ebc3eefb908ab37","slug":"nissan-magnite-production-started-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nissan Magnite की भारत में शुरू हुई प्री-बुकिंग, कंपनी के चेन्नई प्लांट में शुरू हुआ प्रोडक्शन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Nissan Magnite की भारत में शुरू हुई प्री-बुकिंग, कंपनी के चेन्नई प्लांट में शुरू हुआ प्रोडक्शन
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 31 Oct 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Nissan ने हाल ही में अपनी Nissan Magnite सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को भारत में पेश किया था। अब कंपनी ने इसका आधिकारिक रूप से प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है। निसान के चेन्नई प्लांट में Nissan Magnite का पहला यूनिट रोल आउट भी कर दिया है। इसके अलावा जो ग्राहक Magnite का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक खुशखबरी है, क्योंकि कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक निसान की आधिकारिक वेबसाइट या फिर डीलरशिप पर जाकर इस कार को बुक कर सकते हैं।
2 of 5
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
Nissan Magnite के डिजाउन की बात करें तो इसका लुक काफी एग्रेसिव है। इसके फ्रंट में बड़ा सिंगल पीस ग्रिल के साथ एल-शेप्ड एलईडी DRLs, एलईडी फॉग लैंप्स, और स्लीक एलईडी बाई-प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसमें डुअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। यह कार देखने में बिल्कुल कॉन्सेप्ट कार जैसी ही है।
3 of 5
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
Nissan Magnite की परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी ने अभी इसके इंजन स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा नहीं हटाया है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट्स में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 71 bhp की मैक्सिमम पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इसमें 1.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दे सकती है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट में मिलेगा। यह इंजन 71 bhp की मैक्सिमम पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें भी मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 इंच का ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें आपको कई नई जानकारियां देखने को मिलेंगी। इसके अलावा इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे ग्राहक अपने फोन को कार से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके स्क्रीन में बर्ड आई व्यू मिलता है, जिससे कार के बाहर की चीजों को आसानी से स्क्रीन पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
सुरक्षा की बात करें तो Magnite में व्हीकल डायनेमिक्स कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट औ ट्रेक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एबीएस के साथ एबीडी, डुअल एयरबैग्स और हाई स्पीड पर टाइट कॉर्नरिंग के लिए एंटी-रोल बार भी मिलेंगे। इसके अलावा इसमें Isofix चाइल्ड सीट माउंट्स भी मिलेगा। कंपनी ने अभी इसकी कीमतों को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में कंपनी अपनी नई कार को 6.5 लाख रुपये से 8.5 लाख रुपये तक के बीच लॉन्च कर सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।