आईपीएल 2020 का रोमांच अपने चरम पर है। यूएई में खेले जा रहे चर्चित टी-20 लीग में अब प्लेऑफ की दौड़ बेहद रोमांचक हो गई है। टूर्नामेंट में 50 लीग मुकाबले खेले जा चुके हैं और अभी तक सिर्फ मुंबई इंडियंस ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाई है। लेकिन अन्य तीन स्थानों के लिए छह टीमें दावेदार हैं।
शुक्रवार को अबू धाबी में खेले गए अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर फिर से सारे समीकरण बदल दिए हैं। राजस्थान की जीत के साथ ही अंक तालिका में भी बड़ा उलटफेर हुआ है। साथ ही राजस्थान की टीम भी प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हो गई है। ऐसे में आइए नजर डालते हैं अंक तालिका पर और समझते हैं प्लेऑफ का गणित।
2 of 6
मुंबई इंडियंस
- फोटो : PTI
मुंबई ने अभी तक 12 मुकाबले खेले हैं, इसमें उसे आठ में जीत मिली है और चार में शिकस्त। मुंबई 16 अंकों और 1.186 के मजबूत रन रेट के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर है और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वो अपने बाकी के दोनों मुकाबले जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर रहना चाहेगी।
3 of 6
दिल्ली बनाम बैंगलोर
- फोटो : PTI
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 12-12 मुकाबले खेले हैं। दोनों ने ही सात-सात मुकाबले जीते हैं और दोनों के 14 अंक हैं। हालांकि रन रेट के आधार पर आरसीबी (0.048) की टीम अंक तालिका में दिल्ली (0.030) से एक पायदान ऊपर दूसरे स्थान पर है।
अगर आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने-अपने मुकाबले जीत लेती है तो सीधे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी और फिर चौथे स्थान के लिए टीमों की तलाश रह जाएगी।
4 of 6
केएल राहुल और क्रिस गेल
- फोटो : PTI
वहीं किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 13-13 मुकाबले खेल लिए हैं और सभी के छह-छह जीत के साथ 12 अंक हैं। हालांकि रन रेट के आधार पर पंजाब (-0.133) चौथे, राजस्थान (-0.377) पांचवें और कोलकाता (-0.467) छठे स्थान पर काबिज है।
5 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : @IPL
इनके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद भी दौड़ में शामिल है। उसने अभी तक कोटे के 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसके पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। हैदराबाद का रन रेट (0.396) बहुत अच्छा है, ऐसे में अगर हैदराबाद की टीम अपने बाकी के दोनों मुकाबले जीत जाती है तो प्लेऑफ में अपनी दावेदारी मजबूत कर लेगी।