फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nissan Magnite की भारत में शुरू हुई प्री-बुकिंग, कंपनी के चेन्नई प्लांट में शुरू हुआ प्रोडक्शन

Sat, 31 Oct 2020 09:27 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 31 Oct 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Nissan Magnite production started in India
Nissan Magnite - फोटो : Nissan

Nissan ने हाल ही में अपनी Nissan Magnite सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को भारत में पेश किया था। अब कंपनी ने इसका आधिकारिक रूप से प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है। निसान के चेन्नई प्लांट में Nissan Magnite का पहला यूनिट रोल आउट भी कर दिया है। इसके अलावा जो ग्राहक Magnite का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक खुशखबरी है, क्योंकि कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक निसान की आधिकारिक वेबसाइट या फिर डीलरशिप पर जाकर इस कार को बुक कर सकते हैं। 



Nissan Magnite production started in India
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
Nissan Magnite के डिजाउन की बात करें तो इसका लुक काफी एग्रेसिव है। इसके फ्रंट में बड़ा सिंगल पीस ग्रिल के साथ एल-शेप्ड एलईडी DRLs, एलईडी फॉग लैंप्स, और स्लीक एलईडी बाई-प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसमें डुअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। यह कार देखने में बिल्कुल कॉन्सेप्ट कार जैसी ही है। 
Nissan Magnite production started in India
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
Nissan Magnite की परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी ने अभी इसके इंजन स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा नहीं हटाया है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट्स में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 71 bhp की मैक्सिमम पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इसमें 1.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दे सकती है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट में मिलेगा। यह इंजन 71 bhp की मैक्सिमम पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें भी मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nissan Magnite production started in India
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 इंच का ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें आपको कई नई जानकारियां देखने को मिलेंगी। इसके अलावा इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे ग्राहक अपने फोन को कार से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके स्क्रीन में बर्ड आई व्यू मिलता है, जिससे कार के बाहर की चीजों को आसानी से स्क्रीन पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Nissan Magnite production started in India
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
सुरक्षा की बात करें तो Magnite में व्हीकल डायनेमिक्स कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट औ ट्रेक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एबीएस के साथ एबीडी, डुअल एयरबैग्स और हाई स्पीड पर टाइट कॉर्नरिंग के लिए एंटी-रोल बार भी मिलेंगे। इसके अलावा इसमें Isofix चाइल्ड सीट माउंट्स भी मिलेगा। कंपनी ने अभी इसकी कीमतों को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में कंपनी अपनी नई कार को 6.5 लाख रुपये से 8.5 लाख रुपये तक के बीच लॉन्च कर सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed