फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   new honda dio 2017 launched with bs4 norms

लॉन्च हुआ नया होंडा डियो, जानें कितनी है इसकी कीमत

Mon, 27 Mar 2017 05:00 PM IST
Updated Mon, 27 Mar 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
new honda dio 2017 launched with bs4 norms
नया होंडा डियो हुआ लॉन्च।

1 अपैल से लागू हो रहे भारत स्‍टेज 4 मानक के मद्देनजर होंडा ने रीडिजाइन, नए ग्राफिक्‍स और कुछ नए फीचर्स के साथ ऑटोमेटिक स्कूटर डियो को बाजार में पेश कर दिया है। इसकी कीमत कंपनी ने 49 हजार 132 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखी है। इस स्कूटर में अब नया फ्रंट पैनल, नए ग्राफिक्स, नए ड्यूल टोन कलर विकल्प और दोबारा डिजाइन किया गया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा इस स्कूटर में एलईजी पोजीशन लाइट, सीट के अंदर मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, ऑटोमेटिक हेडलैंप्स ऑन जैसे जरूरी फीचर के साथ ट्यूबलेस टायर व हौंडा पेटेंटेड कॉंबी ब्रेक सिस्टम इक्विलाइजर के साथ और एक चौड़ी सीट दी गई है। 
विज्ञापन


डियो में एक 109.19 सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्‍ड इंजन लगा है जो कि 8 एचपी की शक्ति 7000 आरपीएम पर तथा 8.91 एनएम का टॉर्क 5500 आरपीएम पर प्रदान करती है। यह इंजन वी मैटिक सीवीटी गियरबॉक्स से सुसज्जित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed