{"_id":"58e647344f1c1b1a205b3cbb","slug":"mercedes-benz-launchs-flagship-s-class-connoisseur-s-edition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्सिडीज ने लॉन्च किया एस-क्लास का 'कानसर्स एडिशन'","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मर्सिडीज ने लॉन्च किया एस-क्लास का 'कानसर्स एडिशन'
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
मर्सिडीज बेंज एस- क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में सबसे बड़ी लक्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने फ्लैगशिप मॉडल एस- क्लास का कानसर्स एडिशन लॉन्च कर दिया है। जर्मन कार निर्माता कंपनी की यह इस साल की चौथी बड़ी लॉन्चिंग है। कंपनी ने कानसर्स एडिशन एस 350 डी और एस 400 वेरिएंटस में दिया है।
विज्ञापन
मर्सिडीज बेंज एस 350 डी में 3 लीटर का वी6 डीजल इंजन लगा है। यह इंजन 258 हॉर्सपावर की ताकत प्रदान करता है। इसके साथ ही इंजन कार को 620 एनएम का टॉप टॉर्क उत्पन्न करता है। वहीं मर्सिडीज एस 400 में 3 लीटर का वी6 पेट्रोल इंजन लगाया गया है। यह इंजन 333 हॉर्सपावर की शक्ति प्रदान करता है। इसके साथ ही यह कार को 480 एनएम का टॉर्क भी देता है।
विज्ञापन
कार की टॉप स्पीड 250 किमी प्रति किमी की है। कंपनी ने कार में सेफ्टी फीचर का खासा ध्यान रखा है। इन कारों में कंपनी ने नाइट व्यू का फीचर दिया है। यह फीचर रात में ड्राइविंग के दौरान चालक को सड़क पर आने वाले बड़े जानवरों और अन्य बाधाओं को पहले से ही सूचित कर देती है।
विज्ञापन
इसके साथ कार में पैसेंजर के आराम का भी ध्यान रखा है। इसके लिए कंपनी ने कार की पीछे वाली सीट को एडजस्टेबल बनाया है, जो 43.5 डिग्री तक मुड़ सकती है। इसके साथ ही कंपनी ने एयर बैलेंस परफ्यूम पैक भी दिया है। कंपनी ने एस 350 डी कानसर्स एडिशन की कीमत 1.21 करोड़ रुपये और एस 400 की कीमत 1.32 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम पुणे है।