हुंडई की नई क्रेटा लॉन्च, कीमत 9.99 लाख
उम्मीद के मुताबिक हुंडई ने अपनी क्रेटा को बाजार में आकर्षक कीमत पर पेश कर दिया है। नई क्रेटा 2017 में अब ग्राहकों को ई प्लस के रूप में एग्जीक्यूटिव वेरिएंट मिल रहा है जिसमें 1.4 लीटर डीजल इंजन लगा है। इसकी शुरुआती कीमत कंपनी ने 9.99 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखी है। साथ ही 1.6 लीटर पेट्रोल व डीजल में एसएक्स प्लस ड्यूल टोन वेरिएंट को भी जोड़ा गया है। नए फीचर्स के तौर पर अब ग्राहकों को 7.0 ऑडियो वीडियो नेवीगेशन-एपल कार प्ले, एंड्रायड ऑटो एंड मिरर लिंक दिया गया है।
अपनी इस लोकप्रिय कार के पेशकश के दौरान कंपनी के एमडी व सीईओ वाईके कू ने बताया कि क्रेटा ने भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट किया है। अपने वर्ल्ड क्लास फीचर के सहारे यह कार लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर है। हम अपने ग्राहकों को ध्यान में रखकर व उनके जरूरत के हिसाब से अपने उत्पादों को डिजाइन करते हैं। यही वजह है कि हमारी कारें भारतीय ग्राहकों को पसंद आ रही हैं।
नया वेरिएंट और नए फीचर्स
नई क्रेटा में कई एडवांस तकनीकि फीचर दिए गए हैं जिसमें अब नई 2017 क्रेटा में नया एसएक्स प्लस ड्यृल टोन ट्रिम के साथ आ रही है। इस नए वेरिएंट में ग्राहकों को पियानो फिनिश रूफ टॉन एंड स्पोर्टी ब्लैक स्प्वाइलर दिया गया है। ड्यूल टोन एक्सटीरियर अब दो बॉडी कलर कांबीनेशन व्हाइट-ब्लैक और रेड ब्लैक में उपलब्ध है।
जुलाई 2015 में लॉन्चिंग के बाद से अब तक क्रेटा ने भारतीय बाजार में 27 से अधिक पुरस्कार जीते हैं। क्रेटा तीन इंजन विकल्पों 1.6 लीटर सीआरडीआई वीजीटी डीजल, 1.4 लीटर सीआरडीआई डीजल व 1.6 लीटर ड्यृल वीटीवीटी इंजन के साथ आती है। ये तीनो इंजन क्रमशः 128, 90 व 123 पीएस की शक्ति देते हैं।
नए एग्जीक्यूटिव वेरिएंट ई प्लस की कीमत 9 लाख 99 हजार रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। इसमें 1.4 लीटर डीजल इंजन लगा है जो कि ग्राहकों के मांग के अनुसार लगाया गया है। इस नए वेरिएंट में 2 डिन ऑडियो सिस्टम विद ऑक्स, यूएसबी, एबीएस और ड्यृल एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं।