फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mercedes Benz launched its Made in India car AMG GLC 43 Coupe, know price and specifications

Mercedes Benz की 'मेड-इन-इंडिया' कार भारत में हुई लॉन्च, महज 4.9 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार

Tue, 03 Nov 2020 02:37 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 03 Nov 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Mercedes Benz launched its Made in India car AMG GLC 43 Coupe, know price and specifications
Mercedes AMG GLC 43 Coupe - फोटो : Mercedes
मर्सिडीज बेंज इंडिया (Mercedes-Benz India) अपनी Mercedes-AMG GLC 43 Coupe को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 76.70 लाख रुपये है। बता दें कि यह मेड-इन-इंडिया कार है। यानी कंपनी ने इसे भारत में बनाया है। खास बात यह है कि यह देश की पहली मेड-इन-इंडिया AMG व्हीकल होगी। इस कूपे एसयूवी को कंपनी अपने पुणे के चाकन प्लांट से रोल आउट करेगी।
विज्ञापन


मर्सिडीज बेंज ने अपनी इस फेसलिफ्ट वर्जन को पिछले साल ही ग्लोबली लॉन्च कर दिया था, लेकिन भारत में इसकी बिक्री शुरू नहीं हुई थी। भारत में इसकी बिक्री CKD के जरिए होगी। 
विज्ञापन

 

AMG GLC 43 कूपे की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 3.0-लीटर का V6 बाई-टर्बो इंजन दिया गया है। इसका इंजन 382 bhp की मैक्सिमम पावर और 520 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। रफ्तार की बात करें तो यह कार महज 4.9 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है। इसमें 250 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी गई है। इसका इंजन 9G-ट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें ऑल व्हील ड्राइव मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed