मैसी फर्ग्यूसन ने ट्रैक्टर ग्राहकों के लिए मेगा लकी ड्रॉ का आयोजन किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैफे- मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर्स ने एक मेगा कस्टमर मीट का आयोजन किया, जिसमें सौ से ज्यादा भाग्यशाली विजेताओं को सोने के सिक्के, मोटरसाइकल, टीवी एवं स्मार्टफोन जैसे अनेक पुरस्कार दिए गए। लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी ग्राउंड्स में आयोजित इस समारोह में लगभग 1700 लोगों ने हिस्सा लिया। दिन का आकर्षण थे अति प्रसन्न और उत्साहित उरई, जालौन जिले के श्री भानु प्रताप, जिन्होंने जीता मैसी फर्ग्यूसन 5118 ट्रैक्टर, सब-20 एच.पी. श्रेणी में टैफे द्वारा किया गया नया लॉन्च।
मैसी फर्ग्यूसन के लकी ड्रॉ में दो भाग्यशाली विजेताओं में से प्रत्येक ने एक मोटरसाइकल, 3 भाग्यशाली विजेताओं ने एल.ई.डी टीवी तथा 5 विजेताओं ने लेटेस्ट स्मार्टफोन जीते।
सीज़न गोल्ड स्कीम के तहत (सितंबर-नवंबर 2019 में बेचे गए ट्रैक्टरों के मालिकों के लिए) कानपुर के श्री राम स्वरूप कटियार को 100 ग्राम सोने का सिक्का, 11 ग्राहकों को 10 ग्राम सोने का सिक्का, 31 ग्राहकों को 2 ग्राम सोने का सिक्का एवं 51 ग्राहकों को 1 ग्राम सोने का सिक्का दिया गया।
सहभागियों और ग्राहकों को एक प्रभावशाली मल्टी-इंप्लीमेंट डेमो में मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरों की शक्ति व सामर्थ्य देखने को मिला। इसमें अनेक एप्लीकेशंस एवं उपकरणों के लिए मैसी ट्रैक्टरों की उन्नत टेक्नॉलॉजी, बेहतर बिल्ड क्वालिटी एवं बहुउपयोगिता का प्रदर्शन देखा गया।
- Advertorial