फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Suzuki exceeds budget for CSR

समाज सेवा में खूब पैसा खर्चेगी मारुति सुजुकी

Mon, 15 May 2017 03:05 PM IST
Updated Mon, 15 May 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki exceeds budget for CSR

देश की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति काफी दिलचस्पी दिखाई। बीते वित्त वर्ष में कंपनी ने महज एक साल में लगभग 90 करोड़ रुपये कारपोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी के तहत खर्च किए। वित्त वर्ष 2017-18 के लिए कंपनी को सीएसआर के तहत 140 करोड़ रुपये खर्च करने की अनुमति मिली है। इसके तहत मारुति सड़क सुरक्षा से जुड़े कई जरूरी पहलुओं पर काम करेगी। 

विज्ञापन


बीते सालों में मारुति ने सेफ ड्राइविंग के लिए 2.95 लोगों को ट्रेनिंग दी। साथ ही 40 नए ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल शुरू किए। मौजूदा समय में मारुति के भारत के 190 शहरों में 400 ड्राइविंग स्कूल चल रहे हैं।  इसके अलावा कई जरूरी कार्यक्रमों को मारुति ने शुरू किया जिससे लोग नियमों का पालन करते हुए सही तरीके से ड्राइव करें। 
विज्ञापन


स्किल डेवलमेंट के तहत मारुति आईटीआई छात्रों की नियुक्ति बड़े पैमाने पर अपने डीलर नेटवर्क पर कर रही है। इस बार 2205 छात्रों को नौकरी दी गई जो कि 2015-16 में महज 1100 थी। पिछले तीन सालों में 25 आईटीआई को इस कार्यक्रम के तहत अपग्रेड किया है। हर साल इसका फायदा लगभग 6500 छात्रों तक पहुंच रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारुति कम्यूनिटी डेवलपमेंट के तहत 14 नए गांवों को तीन सालों में गोद ले चुकी है। इसके तहत गांवों को बुनियादी सुविधाओं में मदद करने के साथ छात्रों की शिक्षा भी सुनिश्चित करवा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed