नई डिजायर की बुकिंग शुरू, जानें कब लॉन्च होगी यह कार
मारूति सुजुकी, नई स्विफ्ट को अगले ऑटो एक्सपो से पहले बाजर में उतारने वाली नहीं है। लेकिन कंपनी नई डिजायर को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। उम्मीद है कि कंपनी इस कार को अगले कुछ महीनों में ही लॉन्च कर देगी। मारूति ने नई डिजायर में पिछले मॉडल से ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं।
जहां तक उम्मीद है इस मॉडल में भी पूरानी डिजायर के डिजाइन को दोहराया गया है। मारूति के कुछ डिलरों ने अनाधिकारिक तौर पर इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। आइए बतातें है नई डिजायर में क्या खास होने वाला है।
डिजायर के डिजाइन की बात करें तो इसमें बहुत हद तक 2018 में लॉन्च होने वाली स्विफ्ट की झलक दिखाई देती है। कार में कॉमन बोनट, हेडलैंप और फ्रंट फेंडर होगें। वहीं कार के बंपर में कुछ अंतर जरूर नजर आएगा।
जानें क्या है खूबियां
एक्सटीरियर के साथ-साथ कार का कैबिन भी बहुत हद तक कॉमन रहेगा। नई डिजायर में डैसबोर्ड और सीट पहले जैसी ही दी गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार कार का डैसबोर्ड नई स्विफ्ट के जैसा होगा। कार को प्रीमियम लुक देने के लिए गाडी़ की सिटेयरिंग में कुछ बदलाव जरूर किए गए हैं।
ये भी पढ़ें : New Ford Endeavour: ऑफरोडिंग व सिटी ड्राइविंग का बढ़िया सामंजस्य
साथ ही डिजायर में एलॉय व्हील, स्मार्टप्ले टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो क्लाइमेंट कंट्रोल और प्रोजेक्टर हेड लैंप भी मौजूद है। नई डिजायर को मौजूदा कार के प्लेटफॉर्म पर ही विकसित किया गया है। हमें उम्मीद थी कंपनी नई डिजायर को बलेनो के प्लेटफॉर्म पर विकसित करेगी।
नई डिजायर में 1.2 लीटर का के-सीरीज पेट्रोल इंजन और 1.3 लीटर का डीडीआईएस डीजल इंजन दिया गया है। दोनों ही इंजनों के साथ 5-स्पीड वाला मैन्यूअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है। साथ ही ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का भी विकल्प दिया जा सकता है। नई डिजायर टूर को कंपनी पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के साथ-साथ सीएनजी के विकल्प के साथ ही लॉन्च कर सकती है।