फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki car delivery status maruti suzuki sop post lockdown maruti suzuki sales figures automobile industry lockdown effect on auto sector

कोरोना वायरस : Maruti ने ग्राहकों को शुरू की कार की डिलीवरी, लेकिन डीलरों को करना होगा ये काम

Wed, 06 May 2020 02:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 06 May 2020 02:10 PM IST
सार

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने अपने डीलरों के लिए नए SOP (Standard Operating Procedure), मानक परिचालन नियम (एसओपी) जारी किए हैं। इन नियमों को ग्राहकों के साथ की जाने वाली हर तरह की बातचीत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
maruti suzuki car delivery status maruti suzuki sop post lockdown maruti suzuki sales figures automobile industry lockdown effect on auto sector
Maruti Suzuki Car showroom - फोटो : Social Media

विस्तार

मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट को देखते हुए उसने देशभर के डीलरों के लिए यह व्यापक एसओपी तैयार की है। कंपनी ने कहा कि नए एसओपी में ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी शोरूम में उच्चतम स्तर की साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। 
विज्ञापन

बयान के मुताबिक ग्राहक के शोरूम में घुसने से लेकर उसे वाहन की डिलिवरी तक के सभी पक्षों का ध्यान रखते हुए ये नियम बनाए गए हैं। यह सभी मानक प्रक्रियांए वैज्ञानिक अध्ययन पर आधारित हैं। 

कंपनी ने कहा कि इन एसओपी को लागू करके और स्थानीय राज्य सरकारों से मंजूरी लेने के बाद कंपनी ने अपने डीलर शोरूम खोलने शुरू कर दिए हैं। साथ ही ग्राहकों को कारों की आपूर्ति भी शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची आयुकावा ने कहा कि उनके सभी डीलर ज्यादा संपर्क में आने वाली सभी सतहों समेत अन्य स्थानों की उच्च स्तरीय साफ-सफाई और उन्हें कीटाणुमुक्त बनाना सुनिश्चित कर रहे हैं।

 मारुति सुजुकी के देशभर के 1,960 शहरों और कस्बों में 3,080 डीलर शोरूम हैं। 
विज्ञापन

हालांकि इससे पहले मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि कंपनी ने अप्रैल 2020 में घरेलू बाजार में शून्य बिक्री की। ऐसा इसलिए था क्योंकि सरकार के आदेशों के अनुपालन में सभी उत्पादन प्लांट बंद कर दी गई थीं। लॉकडाउन के तहत पूरे अप्रैल महीने में सभी शोरूम बंद रहे और लोगों भी अपने घरों में सीमित रहे। 

मारुति सुजुकी सामान्य परिस्थितियों में हर महीने औसतन लगभग 150,000 कारें बनाती है, जिसने इसे देश की सबसे बड़ी कार निर्माता के रूप में अपनी पोजिशन को बनाए रखने में काफी मदद की है। मारुति देश के बाहर अपनी कारों का का निर्यात भी करती है। कंपनी ने बताया था कि सुरक्षा के सभी दिशानिर्देशों का पालन करने के बाद अप्रैल में मूंदड़ा बंदरगाह से 632 कारों का निर्यात किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed