फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti raise the outlets of used car website True value

सस्ते दाम में खरीद सकते हैं मारुति True value से पुरानी गाड़ियां, 132 शहरों मेें खुले शोरुम

Tue, 26 Feb 2019 01:54 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Tue, 26 Feb 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
Maruti raise the outlets of used car website True value
True Value

अगर आप भी एक सेकेंड हैंड गाड़ी लेने की योजना बना रहे हैं, तो जरूरी है कि आप पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। क्योंकि सेकेंड हैंड कार पर डीलर्स कोई गारंटी नहीं देते। कहीं ऐसा न हो कि आपको कार लेने के बाद पछताना पड़े। इसलिए पुरानी कार खरीदते समय बेहद अलर्ट रहने की जरूरत है।

विज्ञापन


फिलहाल आपको बता दें, देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने देश में पुरानी कारों को खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए अपनी पुरानी की बिक्री के नेटवर्क का विस्तार किया है। कंपनी ने कहा इस समय उसके पास देश के 132 शहरों में 200 ऐसे आउटलेट हैं जो पुरानी कारों की बिक्री करते हैं।

विज्ञापन

मारुति ने किया एलान जल्द लॉन्च करेगाी ये 10 कार

विज्ञापन
विज्ञापन

Maruti raise the outlets of used car website True value
Tips for buying a car

कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) आर.एस.कलसी ने एक बयान में कहा, ‘‘पुरानी कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और उपभोक्ता अपनी जरूरतों के लिये स्थापित कंपनियों पर भरोसा कर रहे हैं।’’ कंपनी ने 19 महीने पहले नये ब्रांड नाम और नयी पहचान के साथ अपने ट्रू वैल्यू (True Value) नेटवर्क को नये सिरे से पेश किया था।

उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू नेटवर्क के शोरूम को आधुनिक बनाये जाने से उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव, बेहतर उत्पाद और निर्बाध खरीदारी का अनुभव मिलेगा।बता दें, कंपनी ट्रू वैल्यू नेटवर्क के जरिये अपनी पुरानी कारों की बिक्री करती है।

Maruti raise the outlets of used car website True value
Old Car, Used car, Second Hand Car
यदि आप भी पुरानी गाड़ी को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इन टिप्स को हमेशा याद रखें...
  • चेक करें गाड़ी की हिस्ट्री
  • इंजन जरूर चेक करें
  • टायरों को करें चेक
  • पेंट पर जरूर दें ध्यान
  • कार कंपनियां पुरानी कारों पर देती हैं वारंटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed