फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मारुति ने किया एलान, जल्द लॉन्च करेगी ये 10 गाड़ियां

Mon, 25 Feb 2019 03:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 25 Feb 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
Maruti will launch these 10 cars in upcoming years, here is the details
Maruti suzuki upcoming cars

भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी आने वाले दो सालों में कई नई गाड़ियां पेश करेगी। जिनमें कुछ को कंपनी सरकार द्वारा लागू किए गए नए नियमों के तहत अपडेट करेगी तो कुछ नए मॉडल पेश करेगी। यदि आप आने वाले समय में एक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इन 10 आगामी मारुति सुजुकी की कारों की सूची में से आप चुन सकते हैं। 

2019 Alto

Maruti will launch these 10 cars in upcoming years, here is the details
Future S Concept
मारुति सुजुकी ऑल्टो भारत की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है। इसके अलावा ऑल्टो के नाम देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब भी है। 1 अप्रैल 2020 की समय सीमा से पहले कारों को भारत के दुर्घटना परीक्षण मानदंडों को पूरा करने के लिए मारुति नई जनरेशन ऑल्टो लॉन्च करेगी। 

नई जनरेशन मारुति ऑल्टो Future S concept पर आधारित होगी, जिसे 2018 ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी ने प्रदर्शित किया था। नई ऑल्टो मौजूदा ऑल्टो के विपरीत एक छोटी हैचबैक की तरह अधिक है। कार का आकार इग्निस से भी छोटा होगा।

Future S concept की बात करें, तो यह एक आक्रामक एसयूवी की तरफ रुख करता है। नई डिजायर, स्विफ्ट और अर्टिगा की तरह Alto एक बार फिर इंडस्ट्री को झटका देगी।  इस नए हैचबैक से नया 660 सीसी इंजन मिलने की उम्मीद है।

यह टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, मौजूदा ऑल्टो से ज्यादा स्पेस आदि के साथ आएगा। नई ऑल्टो हुंडई सैंट्रो, रेनो क्विड और टाटा टियागो जैसे नए प्रतिद्वंद्वियों के साथ बेहतर प्रतिस्पर्धा करेगी।

Maruti celerio

Maruti will launch these 10 cars in upcoming years, here is the details
Maruti celerio

मारुति सिलेरियो का अपग्रेड वर्जन लाने की तैयारी कर रही है, जो लेटेस्ट Heartect प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। साथ ही सिलेरियो के अपग्रेड वर्जन में इंजन को भी अपग्रेड किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि मारुति वैगन आर के बाद मारुति सिलेरियो को भी 1.2 लीटर के सीरीज वीवीटी पेट्रोल इंजन में अपग्रेड किया जा सकता है। वैगन आर का नया इंजन Heartect प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है।

सैंट्रो के आने बाद सिलेरियो की सेल पर जबरदस्त प्रेशर है। ऐसे में मारुति सिलेरियो में बीएस-6 मानक वाला 1.2 लीटर इंजन लगाया जा सकता है। वहीं नेक्स्ट जेनरेशन सिलेरियो में इंजन के अलावा स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं।

पुरानी कार खरीदने वालों के लिए मारुति ने बढ़ाई आउटलेट की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन

WagonR EV

Maruti will launch these 10 cars in upcoming years, here is the details
WagonR EV

Maruti इन दिनों अपनी पॉपुलर मिनी एमपीवी कार Wagon R के Electric वर्जन की टेस्टिंग कर रही है। तकरीबन 50 से ज्यादा वैगन आर इलेक्ट्रिक कारें इन दिनों देशभर में टेस्टिंग कर रही हैं। पिछले दिनों इन्हें बरसात के दौरान गुड़गांव और बर्फबारी के दौरान शिमला में टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया।

वहीं खबरों के मुताबिक वैगन आर ईवी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इलेक्ट्रिक वैगन आर में 72 वोल्ट सिस्टम होगा और 10 - 25kWh का बैटरी पैक होगा। वहीं वैगन आर ईवी सिंगल चार्ज में 200 किमी की दूरी तय करेगी।

वैगन आर ईवी की खासियत होगी कि यह डीसी चार्जर से मात्र 40 मिनट की चार्जिंग में 75 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। इसका मतलब यह होगा कि 40 मिनट की चार्जिंग में कार 150 से 160 किमी की दूरी तय कर सकती है।

विज्ञापन

Ertiga 6 seater

Maruti will launch these 10 cars in upcoming years, here is the details
Maruti Suzuki Ertiga

मारुति की एमपीवी अर्टिगा जल्द ही नए अवतार में नजर आ सकती है। मारुति अपनी इस पॉपुलर एमपीवी का क्रॉस वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अर्टिगा का नया क्रॉस वैरियंट रेगुलर मॉडल से अलग होगा। मारुति ने अपनी सेकेंड जेनरेशन Ertiga MPV को पिछले साल 21 नवंबर को भारत में लॉन्च किया था।

उम्मीद जताई जा रही है कि नई अर्टिगा 6 सीटर (2-3-2 या 2-2-2) होगी और यह इस साल के आखिर तक मारुति के प्रीमियम नेक्सा शोरूम्स में दिखाई देने लगेगी। विदेश में लॉन्च किए अपने क्रॉस अवतार में अर्टिगा बेहद अग्रेसिव लग रही है। वहीं रेगुलर अर्टिगा का नया लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed