{"_id":"58f356eb4f1c1b3f3b470689","slug":"jk-tyre-introduces-new-tyre-blaze-for-two-wheelers-in-indian-market","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आया हाइब्रिड टायरों का जमाना, जेके टायर की अनोखी पहल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
आया हाइब्रिड टायरों का जमाना, जेके टायर की अनोखी पहल
amarujala.com- written by : अमित द्विवेदी
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
जेके टायर ने बाजार में उतारा नया टायर ब्लेज।
- फोटो : JK Tyre
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे ज्यादा असुरक्षित सवारी अब तक मोटरसाइकिल को ही माना गया है। भारत जैसे देश में दुपहिया खरीदने वालों में दो तरह के लोग हैं जिनमें पहला नंबर आता है उनका जो अपने रोजमर्रा की कम्यूटिंग के लिए बाइक खरीदते हैं तथा दूसरे ऑटो इंथ्यूजियास्ट हैं जो शौकिया तौर पर बाइक महज मस्ती के लिए खरीदते हैं।
विज्ञापन
इन दोनों ही परिस्थितियों में बाइक का सेफ होना बेहद जरूरी होता है। मोटरसाइकिल की स्थिरता व उसकी सेफ्टी में सबसे अहम योगदान होता है टायरों का। अगर टायर साथ न निभाएं तो आप अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सकते और न ही सुरक्षित रह सकते हैं।
विज्ञापन
लेकिन अब शायद हर किसी को टायर की महत्ता समझ में आ जाएगी क्योंकि अब दुपहिया वाहनों के लिए दुनिया की जानी-मानी टायर कंपनी जेके टायर ने दुपहिया टायर ब्लेज के जरिए रिप्लेसमेंट मार्केट में एंट्री मारी है। हमने जेके टायर के मार्केटिंग डायरेक्टर विक्रम मल्होत्रा से एक्सक्लूसिव बातचीत की और उनकी योजनाओं के बारे में विस्तार से जाना। आप भी पढ़िए उस इंटरव्यू के प्रमुख अंश।
विज्ञापन
क्या है ब्लेज और यह दूसरों से कितना अलग है
विक्रम मल्होत्रा, मार्केटिंग डायरेक्टर, जेके टायर
- फोटो : JK Tyre
ब्लेज एक हाइब्रिड टायर है जो कि ट्यूबलेस तो है लेकिन इसमें ग्राहक ट्यूब लगागर भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके जरिए हमने पहली बार दुपहिया वाहनों की रेंज में एंट्री मारी है। फिलहाल हम रिप्लेसमेंट मार्केट में उतरे हैं बाद में धीरे-धीरे हम बाइक निर्माताओं को टायरों की सप्लाई करना शुरू करेंगे। पहले फेज में यह 14 आकार में उपलब्ध है जिसमें हम 75 से 80 फीसदी मोटरसाइकिलों को कवर कर रहे हैं। जून में हमारा दूसरा लॉन्च होगा जिसमें हम विभिन्न प्रकार के 14 और आकारों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर 95 फीसदी मोटरसाइकिलों तक अपनी पहुंच बना लेंगे। हमने अब तक 150 सीसी के बाजार को कवर किया है। फिलहाल हमें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
लोगों तक कैसे पहुंचेंगे
टू व्हीलर ग्रामीण इलाकों में ज्यादा बिकते हैं इसलिए हम हर उस क्षेत्र तक पहुंचना चाहते हैं जहां मोटरसाइकिलें खरीदी य बेची जाती हैं। मानसून बेहतर हुआ है और इसका फायदा हमें भी मिलेगा। इसलिए हमने लोगों तक पहुंचने के लिए उसी पारंपरिक डिस्ट्रीब्यूटर मॉडल को अपनाया जिसके तहत बहुत सी कंपनियां काम करती हैं। इसके अलावा हम डीलर्स के साथ मिलकर भी काम कर रहे हैं। जीएसटी आ रहा है और इसका फायदा हमें मिलेगा। लेकिन लोगों तक पहुंचने के लिए मीडिया सबसे सशक्त माध्यम है इसलिए हमने एक एकदम अलग टीवी कॉमर्शियल शुरू कर दिया है जिसमें हमने यह बताने की कोशिश की है कि हर टायर एक जैसे नहीं होते और टायरों के साथ समझौता करना किसी रिस्क से कम नहीं होता। इस टीवी कॉमर्शियल के जरिए हमने लोगों को उनकी सुरक्षा के प्रति आगाह किया है जिसमें हमने अच्छे टायर की बात समझाई है। यह एकदम अलग एड है। यही वजह है कि यह एड आपको ब्लैक एंड व्हाइट है। लोग मोटरसाइकिलों को अलग-अलग उपयोग के लिए खरीदते हैं। इस वजह से जरूरी है उनको समझना कि उनका टायर उनके लिए कितना जरूरी है। टू व्हीलर में अगर टायर ही अच्छे न हों तो सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।

ब्लेज की खासियत क्या है
जेके टायर
- फोटो : JK Tyre
हमारा यह टायर बेहतर गतिशीलता और उच्च वेट ट्रैक्शन, बेहतर कॉर्नरिंग स्थिरता और उच्च पकड़, उच्च ईंधन दक्षता और बेहतर स्ट्रेट स्टेबेलिटी, बेहतर माइलेज और एंटी स्किडिंग मैकेनिज्म, बेहतर आरामदेयता, स्थिर हैंडलिंग और स्मूथ कार्नरिंग, लैस ट्रेड रबर शिफ्टिंग जैसी खूबियों से भरा हुआ है। इस टायर को हमने भारतीय परिवेश के हिसाब से ही डिजाइन किया है तथा इसकी कार्यक्षमता को रेस ट्रैक पर परखा भी है।
इन टायरों की क्या होगी कीमत
हर जगह टायरों की कीमत वहां के वैट पर निर्भर करती है पर छोटी बाइकों के टायर 1800 से 2200 रुपये तथा 150 सीसी से ऊपर मोटरसाइकिलों के टायर की कीमत 2400 से 2800 रुपये तक होगा। लेकिन हमारी नई तकनीकि के कारण ये टायर अपनी कीमत अदा कर देते हैं।
जेके टायर के बारे में जानें
जेके टायर ऐंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत की अग्रणी टायर निर्माता कंपनी है। इसकी गिनती विश्व के शीर्ष 25 निर्माताओं में होती है और यह अपने विविध रेंज के उत्पादों से ऑटोमोबाइल उद्योग के विविध व्यावसायिक वर्गों की जरूरतें पूरी करती है। जेके टायर का कारोबार 100 देशों में फैला हुआ है जहाँ इसके भारत में स्थित 9 तथा मेक्सिको में 3 सहित कुल 12 कारखानों से तैयार उत्पाद बिकते हैं। वर्तमान में इसके सभी कारखानों की सकल सालाना उत्पादन क्षमता लगभग 35 मिलियन टायरों की है। रेडियल टेक्नोलॉजी की शुरुआत करने वाले जेके टायर ने 1977 में पहला रेडियल टायर बनाया था।