TATA HEXA: खूबसूरती का अनूठा प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमें खूबसूरती पसंद है और अगर कोई चीज हमें देखने में अच्छी लग गई तो फिर सबकुछ भूलकर हम उस पर टूट पड़ते हैं। यह बात मैं बहुत गर्व के साथ भारतीयों के संदर्भ में कर रहा हूं। अगर हमारा दिल जीतना है तो चीजों को सुंदर बनाना बेहद जरूरी है। रेनो क्विड, रेनो डस्टर, महिंद्रा एक्सयूवी, फोर्ड ईकोस्पोर्ट ये वो गाड़ियां हैं जिन्हें हमने तहेदिल से इज्जत दी और आज ये गाड़ियां देश में लाखों लोगों की हसरत बनी हुई है। लेकिन हमारी भारतीय ऑटो कंपनियों ने इस बात को समझने में थोड़ा वक्त लगा दिया। लेकिन कहते हैं न देर आए दुरुस्त आए। यह कहावत ठीक साबित हुई है टाटा मोटर्स पर। टाटा टियागो की खूबसूरत प्रस्तुति के बाद अब टाटा मोटर्स हेक्सा के जरिए लोगों का दिल जीतने में एक बार फिर कामयाब रही है। मैं इसकी इंजीनियरिंग, माइलेज, परफॉर्मेंस के साथ सबकुछ बताऊंगा लेकिन इस इंट्रो में सबसे पहले मैं यह बता दूं कि यह एक खूबसूूरत एसयूवी है और यह हमें पसंद आई है। तो आइए आपको लिए चलते हैं मायानगरी मुंबई जहां से हम टाटा हेक्सा की ड्राइव शुरू करने वाले हैं। हमारे इस पड़ाव में पुणे के साथ-साथ खंडाला और लोनावला की भी आपको झलक देखने को मिलेगी।
हेक्सा की डिजाइन भाषा कुछ कहती है
एमयूवी की बात करें तो अभी तक कार कंपनियों ने इस पर कोई खास काम नहीं किया था। इसके बावजूद इस वर्ग में लगभग सभी गाड़ियों को बाजार से अच्छा रिस्पांस मिला है। टोयोटा इनोवा के आने के बाद अन्य ऑटो कंपनियों पर दबाव आ गया था। लेकिन अतीत को देखते हुए कोई उम्मीद भी नहीं कर रहा था कि टाटा की एक गाड़ी बाजार में आएगी और अपने डिजाइन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर लेगी। लेकिन ऐसा ही टाटा ने अपनी हेक्सा से किया। यह एक एमयूवी जैसी एसयूवी है और एक व्यावहारिक लेआऊट के साथ अपना वह काम पूरा कर देती है जिसकी उम्मीद आप एक सात लोगों वाले परिवार के साथ करते हैं। इसे बाहर से देखने से पता चल जाता है कि यह सात सीटर कार है। इसकी तीसरी पंक्ति का भी लेआऊट ऐसा है जिसमें यात्री आराम से बैठ सकते हैं। टाटा की डिजाइन टीम ने इसे बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखा है कि लुक में अग्रेसिव करैक्टर ज्यादा उभरकर न आए। इसके बावजूद यह इसकी थोड़ी आक्रामकता इसकी बाहरी छवि में दिख्ा जाती है। सामने से अधिक इसका रियर प्रभावशाली लगता है, अगर आप इसे पीछे से देखेंगे तो जल्दबाजी में टाटा का लोगो मिस कर देंगे तो मानकर चलिए आपके दिमाग में किसी जर्मन एसयूवी की छवि कौंध सकती है। सभी हिस्सों में क्रोम का खूब इस्तेमाल किया गया है, और इस वजह से इसकी प्रीमियमनेस को बढ़ाने का काम करता है। हेक्सा का साइज और डिजाइन रोड पर इसकी प्रेजेंस को दमदार बनाता है। अपनी लॉन्चिंग के दो महीने के बाद भी इसे देखकर लोग आपकी तरफ मुड़ते हैं। मुंबई से पुणे की ड्राइविंग में लोगों का कुछ ऐसा ही रिस्पांस हमें देखने को मिला।
फीचर्स पर एक नजर
व्यावहारिक इंटीरियर
इंजन परफॉर्मेंस
टाटा ने हेक्सा में सफारी स्टॉर्म वाले 2.2 लीटर डीजल इंजन को ही लगाया है। बस यही चीज मुझे थोड़ी खलती है क्योंकि यह इंजन बहुत पारंपरिक हो चुका है अगर इसकी समसामायिकता पर थोड़ा ध्यान दिया जाता खासकरके हेक्सा के लिए तो ज्यादा अच्छा होता। मैंने इसकी मैनुअल कार को ड्राइव किया और इस दौरान लगभग 800 किलोमीटर की दूरी तय की। इसमें एक ही स्पेसीिफकेशन वाले दो इंजन लगे हैं एक अपनी भूमिका मैनुअल के अदा करता है तो दूसरी जिम्मेवारी का निर्वहन इसके 6 स्पीड ऑटोमेटिक के लिए करता है। इसका एक्सएम और एक्सटी वेरिएंट वाला इंजन 156 पीएस की शक्ति व 400 एनएम का टॉर्क देता है जबकि एक्सई में प्रयोग किया गया 2.2 लीटर वैरीकोर इंजन 150 पीएस की शक्ति व 320 एनएम का टॉर्क देता है। लेकिन मैनुअल ट्रांसमिशन पूरी तरह से निराश करता है जो खूबसूरती इस कार में झलकती है जब बात प्रदर्शन की आती है तो यह काफी पीछे रह जाती है। हालांकि तारीफ करनी होगी केबिन की जिसमें बाहर की आवाज बहुत कम आती है खास करके जब आप हाईवे पर होते हैं।
पहाड़ी रास्तों का सफर
कंफर्ट व सहूलियत
अगर आप एक्सयूवी के शौकीन हैं तो आपके लिए एक और बढ़िया विकल्प बाजार में आ गया है। इसकी कीमत 11.99 लाख रुपये से लेकर 17.49 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली तक है। एक्सई, एक्सएम, एक्सएमए, एक्सटी, एक्सटीए, एक्सटी 4*4 वेरिएंट में उपलब्ध यह कार कीमत के हिसाब से काफी आकर्षक है। इस कीमत में यह महिंद्रा की एक्सयूवी को सीधे तौर पर चुनौती दे रही है। कंपनी का दावा है कि यह 17.6 किमीप्रली का माइलेज देती है। लेकिन आपको बता दें वास्तव में आपको सर्वश्रेष्ठ ड्राइविंग के बाद भी 12 से अधिक माइलेज नहीं मिलेगा। पर इसके बावजूद एक बड़े परिवार के लिए यह फायदे का सौदा है। आने वाले समय में हम उम्मीद कर रहे हैं कि हेक्सा और व्यावहारिक बनेगी जैसा कि महिंद्रा की एक्सयूवी के साथ हुआ है।