{"_id":"59ef00b14f1c1b6e548b8a98","slug":"hyundai-mobis-developed-world-first-airbag-system-for-sunroofs-in-cars","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब और सुरक्षित बनेंगी गाड़ियां, सनरूफ के लिए दुनिया का पहला एयरबैग सिस्टम लाई Hyundai","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अब और सुरक्षित बनेंगी गाड़ियां, सनरूफ के लिए दुनिया का पहला एयरबैग सिस्टम लाई Hyundai
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Tue, 24 Oct 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
World First Sunroof Airbag
इन दिनों सभी कार निर्माता कंपनियों के लिए यात्री सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता बन गया है। हुंडई मोटर ग्रुप से संबंधित हुंडई मोबिस ने दुनिया का पहला ऐसा एयरबैग सिस्टम विकसित किया है जो कारों के सनरूफ के लिए काम करेगा। कंपनी सनरूफ एयरबैग पर पिछले ढाई साल से काम कर रही थी।
पढ़ें: 1 लाख के बजट में आती हैं ये 5 बेस्ट मोटरसाइकिल, लुक्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस
यह मुख्यतौर पर सनरूफ वाली एसयूवी कारों के लिए कारगर साबित होगा। इस एयरबैग को बनाने का मकसद ऐसी दुर्घटना से यात्रियों को बचाना है जिसमें कार पलटने से चोट लग जाती हो। यह एयरबैग 0.08 सेकेंड में खुल जाता है और यात्रियों की गर्दन व सिर में गंभीर चोट लगने से बचा सकता है।

Trending Videos
Hyundai Mobis
हुंडई मोबिस को उम्मीद है कि इस सनरूफ एयरबैग के लिए बड़ी मात्रा में ऑर्डर मिलेंगे, खासकर एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) निर्माता कंपनियों की ओर से। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय एयरबैग मार्केट 5.3 बिलियन डॉलर का है। हुंडई मोबिस का मानना है कि सनरूफ एयरबैग सिस्टम के जरिए कंपनी की बाजार में हिस्सेदारी बढ़ेगी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 तक हर साल एयरबैग मार्केट में 11 फीसदी का इजाफा होगा। इसकी सबसे बड़ी वजह ग्लोबल मार्केट में बढ़ रही एसयूवी कारों की मांग है। बिक्री के मामले में हुंडई मोबिस कोरिया की सबसे बड़ी ऑटो पार्ट्स मेकर कंपनी है।