फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda launched Navi Chrome and Adventure edition

होंडा ने लॉन्च की नवी क्रोम और एडवेंचर किट

Tue, 04 Apr 2017 10:12 PM IST
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा Updated Tue, 04 Apr 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Honda launched Navi Chrome and Adventure edition

होंडा ने नवी के दो नए एडिशन लॉन्च किए हैं। होंडा की ये दोपहिया बाइक और स्कूटर का मिला जुला रूप है। होंडा नवी के पुराने मॉडल की डिलवरी पिछले एक साल से कर रही है। होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के वरिष्ठ वीपी वाई एस गुलेरा ने बाताया कि कंपनी ने नवी की 60,000 यूनिट बेची हैं जबकि टार्गेट केवल 50,000 का था। 

विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि नावी 18 से 24 साले के उम्र के लोगों को ज्यादा पसंद आ रही है। इसे देखते हुए कंपनी ने बाइक की डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। होंडा ने इसे कई रंगों के विकल्प में जरूर पेश किया है। नावी को होंडा ने दो वेरिएंट किट क्रोम और एडवेंचर में लॉन्च किया है। 
विज्ञापन


क्रोम मॉडल में कंपनी ने रियर ग्रिप, हेडलैंप प्रोटेक्टर, पेरिमीटर गार्ड आदि फीचर दिए गए है। वहीं एडवेंचर नवी को बोल्ड लुक दिया गया है, जिसमें अंडरबॉडी गार्ड, नकल गार्ड, हेडलैंप प्रोटेक्टर आदि दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्या है कीमत

Honda launched Navi Chrome and Adventure edition

कंपनी ने बाइक में कोई तकनीकि बदलाव नहीं किया है, इसमें 109 सीसी का इंजन एक्टिवा वाला इंजन मौजूद है। यह इंजन बाइक को 8 हॉर्सपावर की शक्ति और 7,000 आरपीएम का टॉर्क प्रदान करता है। 

कंपनी का कहना है कि बाइक के लुक में जो बदलाव किए गए है, वे इसे लोगों के बीच और चर्चित बनाएंगे। क्रोम किट की कीमत 5,065 रुपये और एडवेंचर किट की कीमत 8,525 रुपये अतिरिक्त है। नवी की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 39,718 रुपये है। हालांकि क्रोम किट और एडवेंचर किट के लिए ग्राहक को अतिरिक्त पैसे देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed