{"_id":"58e37aaf4f1c1b41485b3e0d","slug":"yamaha-update-its-all-two-wheelers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमाने के साथ यामाहा मिला रहा कदमताल, देखें कैसे","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जमाने के साथ यामाहा मिला रहा कदमताल, देखें कैसे
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Tue, 04 Apr 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
देश में बीएस4 मानक लागू होने के साथ ही लगभग सभी कंपनियों ने अपने सभी उत्पादों को नए मानक के साथ बाजार में पेश कर दिया है। इसको ध्यान में रखते हुए देश की प्रमुख मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी यामाहा इंडिया ने अपने सभी स्कूटरों व मोटरसाइकिलों को नए मानक के साथ पेश करने की घोषणा की है। साथ ही इस मानक के साथ कंपनी ने अपनी दोपहिया में छोटा-मोटा अपडेट भी किया है।
विज्ञापन
नए फीचर्स में अब यामाहा के दोपहिया वाहनों में आपको एएचओ यानी कि ऑटोहेडलैंप्स ऑन दिया गया है, यह नया सुरक्षा फीचर है जो कि अब हर कंपनी फॉलो कर रही है। इसके बारे में हमने पहले भी जिक्र किया है और यह कैसे काम करता है इसकी जानकारी दी है। यहां क्लिक करके आप इसे विस्तार से समझ सकते हैं।
विज्ञापन
नए मानक के अनुसार कंपनी ने बाइक और स्कूटर की कीमत में भी बदलाव किए हैं। यामाहा की दोपहिया की नई कीमतें कुछ इस प्रकार हैं।
मॉडल कीमत
एफजेड- एस FI 82,789 रुपये
एफजेड FI 80,726 रुपये
फेजर FI 87,935 रुपये
एसजेड -RR 67,694 रुपये
फेसिनो 54,330 रुपये
सिग्नस अल्फा 54,586 रुपये
(डिस्क)
सिग्नस अल्फा 51,369 रुपये
नोटः-सभी कीमतें एक्सशोरूम दिल्ली है।