{"_id":"590b09184f1c1b7401442215","slug":"hero-motocorp-raids-on-the-manufacturers-and-traders-of-spurious-auto-parts","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं बेच पाएंगे नकली पुर्जे, ऑटो कंपनियां हुईं सख्त","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अब नहीं बेच पाएंगे नकली पुर्जे, ऑटो कंपनियां हुईं सख्त
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 04 May 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों बाजार में दोपहिया वाहनों के नकली पुर्जे धड़ल्ले से बिक रहे है। ये पुर्जे देखने में किसी ब्रांडेड प्रोडक्ट से कम नजर नहीं आते, लेकिन इनकी खराब क्वालिटी का शिकार आप कब हो जाएं ये कोई नहीं जानता। क्योंकि आपने तो कंपनी और ब्रांड देख कर ही प्रोडक्ट खरीदा था।
विज्ञापन
बाजार में चल रहे इस घप्पले को देखते हुए हीरो मोटोकॉर्प ने नकली पुर्जे बनाने वाले और बेचने वाले दोनों के ही खिलाफ कार्रवाई का कदम उठाया है। कंपनी ने पिछले महीने में 22 जगहों पर छापे मारी की है। इस छापे मारी में कंपनी ने 2,75,000 से अधिक नकली पुर्जे बर्माद किए हैं। कंपनी ने नकली पुर्जे बनाने वालों को पकड़ने की शुरुआत नई दिल्ली से की।
विज्ञापन
नई दिल्ली ने दो जगहों पर छापे मारी में 36,000 नकली स्पेयर पार्ट और पैकेजिंग सामग्री जब्त की गई। कंपनी ने इस मुहीम को फाइट फेक, स्टे सेफ का नाम दिया है। बता दें कि कंपनी के ओरिजनल प्रोडक्टस पर यूनिक पार्ट्स आइडेंटिफिकेशन कोड होता है। ग्राहक हीरो मोटोकॉर्प के किसी पार्ट के यूपीआई कोड को 9266171171 पर एसएमएस कर उसकी सत्यता की जांच कर सकता है।
विज्ञापन