फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   new hero glamour launched at 59 thousand

हीरो ने 59 हजार में लॉन्च की नई ग्लैमर, ये हैं खूबियां

Fri, 14 Apr 2017 04:42 PM IST
Updated Fri, 14 Apr 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
new hero glamour launched at 59 thousand
हीरो ग्लैमर

हीरो ने हाल ही में बाजार में अपनी पूरी तरह से नई ग्लैमर को लॉन्च कर दिया है। इसकी मुंबई में एक्सशोरूम कीमत 59 हजार 280 रुपये है। अब नई ग्लैमर कार्बुरेटर के साथ फ्यूल इंजेक्टेड वर्जन में भी उपलब्‍ध है। अब ग्राहकों को कार्बुरेटर मोटरसाइकिल फ्रंट व ड्रम ब्रेक के विकल्प में उपलब्ध होगा जबकि एफआई वाली बाइक महज डिस्क के साथ मिलेगी।

विज्ञापन


पुरानी मोटरसाइकिल की तुलना में इसकी कीमत में 10 हजार रुपये तक का इजाफा हुआ है। इस मोटरसाइकिल को कोई भी 1000 रुपये कीमत देकर बुक करवा सकता है बाकी का अमाउंट वह 25 दिन बाद भर सकता है डिलीवरी के समय। 
विज्ञापन


नई ग्लैमर में बीएस 4 वाला 125 सीसी इंजन लगा है। कार्बुरेटर व एफआई दोनों ही वर्जन में यह बाइक 11.4 पीएस की शक्ति और 11 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करती है। पुरानी ग्लैमर की बात करें तो वह 9.13 पीएस की शक्ति व 10.35 एनएम का टॉर्क देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से परफॉर्मेंस नंबर में नई ग्लैमर काफी आगे है। इसका कार्बुरेटर वेरिएंट 60 किमीप्रली व एफआई 62 किमीप्रली का माइलेज देता है। इन दोनों ही इंजनों में 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसका इंजन हीरो की पेटेंट करवाई हुई स्टॉप-स्टार्ट तकनीकि आई3एस पर आधारित है।


हीरो इस मोटरसाइकिल में सेमी डबल कार्डल टाइप चेसिस प्रयोग करता है जिसके वजह से पुरानी ग्लैमर की तुलना में यह तीन किलो हल्की हो गई है। इसके टायर भी पहले की तुलना में अब ज्यादा चौड़े हैं। 
इसे भी पढ़ें : KTM 390 DUKE को हमने टेस्ट ट्रैक पर पुणे में चलाया 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed