फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Here is the advice that mumbai police give from the trailer of gully boy

Mumbai Police ने Ranveer Singh के Gully Boy के ट्रेलर के जरिए दी यह खास सीख.......

Sat, 19 Jan 2019 03:50 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Sat, 19 Jan 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Here is the advice that mumbai police give from the trailer of gully boy
Gully Boy - फोटो : twitter

मुंबई पुलिस अक्सर अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए लोगों तक ट्रैफिक नियमों के संदेश पहुंचाती रहती है। पुलिस कई बार इन संदेशों को पहुंचाने के लिए मजाकिया तौर पर कई वीडियो को भी जोड तोड कर पेश करती है। हाल ही में आए  “Gully Boy” के ट्रेलर का भी इस्तेमाल मुंबई पुलिस ने कुछ ऐसे ही किया। सबसे पहले नजर डाल लें इस ट्विट पर। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Here is the advice that mumbai police give from the trailer of gully boy
mumbai traffic police

दरअसल, इस पिक्चर में  Ranveer Singh  बिना हेलमेट पहने बाइस पर जाने के लिए बहस कर रहा होता है। तो ऐसे में नीचे Alia द्वारा दिया गया जवाब “मर जाएगा तू” इसक लिए परफेक्ट बैठता है। इस फिल्म में  Ranveer Singh एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी जिंदगी में एक रैपर बनना चाहता है। बता दें, रणवीर सिंह के इस ट्रेलर में किए गए रैप पर भी मुंबई पुलिस ने चुटकी ली है। 

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मुंबई ट्रैफिक पुुलिस अपने एक से बढ़कर एक ट्वीट्स की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स, खासकर युवाओं के बीच खूब लोकप्रिय हो रही है। इससे पहले भी सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन संबंधी संदेश देने के लिए वह अक्सर चर्चित फिल्मों, सेलिब्रिटीज और ट्रेंडिंग टॉपिक आधार बनाती है।

              ये भी पढ़ें: तस्वीरों में देखें Toyota Camry Hybrid 2019 कार, भारत में हुई लॉन्च

Here is the advice that mumbai police give from the trailer of gully boy
Tom Cruise, Mission Impossible Fallout

हॉलीवुड फिल्म मिशन इंपॉसिबल फॉलाउट से जुड़ा। टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इंपॉसिबल फॉलाउट पर भी मौके पे चौका मारते हुए मुंबई ट्रैफिक पुुलिस ने भी फिल्म के स्टंट्स की लोकप्रियता भुनाने की कोशिश की थी। फिल्म मिशन इंपॉसिबल फॉलाउट में एक सीन है जिसमें टॉम क्रूज बिना हेलमेट सड़क पर तेज गति से मोटरबाइक चलाते हैं।

                           ये भी पढ़ें: अगर आप भी चाहते हैं एक शानदार बाइक, जिसमें हो सारे फीचर्स तो पढ़ें यह खबर

Here is the advice that mumbai police give from the trailer of gully boy
Tom Cruise

इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ जाता है और दुर्घटना हो जाती है। इस सीन का क्लिप शेयर करते हुए मुंबई ट्रैफिक पुुलिस ने लोगों को एक जरूरी संदेश दिया था।मुंबई ट्रैफिक पुुलिस ने ट्वीट किया,' अगर मुंबई की सड़कों पर अगर आप ये स्टंट्स करते पाए गए तो आपको दंडित करना हमारे लिए इंपॉसिबल मिशन नहीं होगा। यह हमारा काम है। कोई दुर्भावना नहीं है।' इस संदेश के साथ उन्होंने हैशटैग के तौर पर लिखा, 'सुरक्षा मुमकिन है', 'हेलमेट पहनें', 'गाड़ी चलाते वक्त उतावले ना हों'।

           ये भी पढ़ें: बाइक और गाड़ी में कुछ ऐसे फिट करें सिम कार्ड, नहीं होगी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed