भारत के लोग हर काम जल्दी में करते हैं और उनकी जल्दबाजी अक्सर अपने वाहन को कहीं भी खड़ा कर भागने में दिख जाती है। वैसे तो यह बात आम है लेकिन ऐसा करने से आप अपने वाहन से हमेशा के लिए हाथ धो सकते हैं तो अगर अब आपकी बाइक,गाड़ी या स्कूटर चोरी हो जाए तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, अब आप अपने मोबाइल से अपने वाहन को कनेक्ट कर उसे सुरक्षित रख सकते हैं आइए बताते हैं कैसे?
बाइक और गाड़ी में कुछ ऐसे फिट करें सिम कार्ड, नहीं होगी चोरी
अक्सर आपने देखा होगा के कोई भी वाहन अगर चोरी हो जाए तो उसकी लोकेशन ट्रैक करके उस तक पहुंचा जा सकता है,बाजार में आजकल ऐसी ही एक डिवाइस मौजूद है जिसमें सिम लगाकर आप उसे अपने वाहन में छिपा सकते हैं और व्हीकल के चोरी होने पर उसे तुरंत ट्रैक कर सकते हैं।
बता दें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने वाली कंपनी iMars ने एक ऐसा माइक्रो GPS ट्रैकर लांच किया है, जिसमें सिम लगाया जा सकता है। और इसके बाद उसे वाहन की बैटरी से कनेक्ट कर छिपा दिया जाता है। इसके लिए जरूरी है कि यूजर स्मार्टफोन में इससे जुड़ा ऐप इन्सटॉल कर ले। इससे जब भी कोई आपके बिना गाड़ी चलाने की कोशिश करेगा तो आपके फोन पर अलर्ट आ जाएगा।
गाड़ी में डिवाइस को फिट करने के बाद डिवाइस की लाइट ऑन हो जाएगी और यह अपना काम करना शुरू कर देगी। इसके बाद आपको इस डिवाइस के मैनयुअल में दिए गए QR कोड को स्कैन करना होगा और फिर आपके LKGPS ऐप का लिंक ओपन हो जाएगा।
आप इस डिवाइस को स्पीकर्स के अंदर, सीट के नीचे,फ्रंट और रियर बंपर के पीछे जैसी कई अन्य जगह रख सकते हैं। तो बस आपको इसके बाद उस लिंक से ऐप को इन्स्टॉल करना है और फिर लॉगिन। यहां से आप कहीं भी बैठें अपनी गाड़ी की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं।
इस ऐप में आप गाड़ी की रीडिंग भी देख सकते हैं।अब अगर आपकी गाड़ी के साथ कोई छेड़छाड़ होती है तो तुरंत आपके पास अलर्ट आ जाएगा। तो हुआ ना फायदे का सौदा। बता दें, यह डिवाइस आप किसी भी आॅनलाइन वेबसाइट से मात्र 3000 रुपए तक में खरीद सकते हैं।