फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें Toyota Camry Hybrid 2019 कार, भारत में हुई लॉन्च

Fri, 18 Jan 2019 07:51 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Fri, 18 Jan 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
See the images of all new toyota camry 2019 Hybrid car
Toyota Camry Hybrid car

 Toyota KirloskarMotors ने भारत में आज अपनी कैमरी हाइब्रिड का 8वां संस्करण लॉन्च किया है। नई कार पुरानी के मुकाबले हर मायने में अव्वल है। ज्यादा स्पेस ज्यादा कंफर्टेबल। डायमेंशन में पहले से ज्यादा लंबी और चौड़ी। कार का व्हीलबेस पुराने मॉडल से करीब 50एमएम ज्यादा है। देखें कार की कुछ शानदार तस्वीरें: 

See the images of all new toyota camry 2019 Hybrid car
Toyota Camry Hybrid car

कार के फ्रंट में 22एमएम का हेडरूम और रियर में 30 एममए का हेडरूम दिया गया है। जहां इसमें 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन डिस्प्ले सिस्टम दिया गया है वहीं इसमें  9 स्पीकर जेबीएल डोल्बी ऑडियो सिस्टम, वायरलेस Qi चार्जिंग प्वाइंट, लैदर फिनिश स्टीयरिंग व्हील टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट के साथ, क्रूज कंट्रोल, ड्युअल USB पोर्ट्स और 12V यूएसबी चार्जर जैसे भी कई फीचर्स मौजूद हैं।

See the images of all new toyota camry 2019 Hybrid car
Toyota Camry Hybrid car

कार की ड्राइवर सीट को रिमोट से हैंडल किया जा सकता है। ऑल नयू कैमरी में ऑटो गाइड कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है जो इको मोड में ऑटोमैटिक एक्टिवेट हो जाती है। कैमरी हाईब्रिड में 2.5 लीटर का ड्युअल VVT-i 4 सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 176 एचपी की पॉवर और 221 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
See the images of all new toyota camry 2019 Hybrid car
Toyota Camry Hybrid car

इसके अलावा हाइब्रिड बनाने के लिए इसे 88 किलो वॉट की इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है, जिससे मिला-जुला आउटपुट 208 मिलता है। कार में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर 9 एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। नई कैमरी के माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें 23 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा।

विज्ञापन
See the images of all new toyota camry 2019 Hybrid car
Toyota Camry Hybrid

कैमरी 7 कलर ऑप्शन एटीट्यूड ब्लैक, पर्ल व्हाइट, बर्निंग ब्लैक,रेड माइका, फैंटम ब्राउन,सिल्वर और ग्रेफाइट में उपलब्ध होगी। बात करें, कीमत की तो नई टोयोटा कैमरी की एक्स शोरूम कीमत 36.95 लाख रुपए रखी गई है। भारत में इसका मुकाबला स्कोडा सुपर्ब और होंडा एकॉर्ड जैसी कारों से होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed