आजकल भारतीय कार बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है। नई-नई टेक्नोलॉजी के साथ गाड़ियां लॉन्च हो रही हैं। लोगों की सहूलियत के लिए AMT गियरबॉक्स वाली गाड़ियां भी बाजार में आ चुकी हैं जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। मैन्युअल गियरबॉक्स की तुलना में AMT कारें 30,000 से 40,000 रुपये तक महंगी होती हैं, लेकिन ड्राइविंग को आसान भी बना देती हैं। परअभी भी मैन्युअल कार खरीदने वालों की तादाद काफी बड़ी है। लेकिन इनमें से ज्यादातर लोग मैन्युअल गियर वाली गाड़ी चलाते समय 5 ऐसी गलतियां करते हैं, जो गाड़ी और ड्राइवर दोनों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं वो 5 बड़ी गलतियां जो आपको मैन्युअल वाली कार चलाने के दौरान कभी नहीं करना चाहिए।
जब सिग्नल हो तब कार गियर में न रखें कार
2 of 6
Red light
- फोटो : Social
अक्सर लोग रेड सिग्नल पर भी गाड़ी स्टार्ट करके रखते हैं साथ ही गाड़ी को गियर में भी रखते हैं जिसकी वजह से क्लच को दबाये रखना पड़ता है। ऐसे में अगर सिग्नल ग्रीन होने से पहले क्लच से पैर स्लिप हो जाए तो गाड़ी आगे बढ़ जायेगी और दुघर्टना भी हो सकती है। इतना ही नहीं ज्यादा देर खड़ी गाड़ी में क्लच का इस्तेमाल करने से इंजन और क्लच दोनों को काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है।
क्लच पैडल पर हमेशा न रखें पैर
3 of 6
Clutch use in car
- फोटो : Social
बात सिग्नल की ही नहीं है, ज्यादातर लोग क्लच पर पैर रखकर, और हाफ क्लच पर पैर रखकर गाड़ी चलाते हैं जोकि बेहद गलत है। ऐसा करने से फ्यूल की खपत तो बढ़ती ही है साथ ही ट्रांसमिशन एनर्जी को नुकसान होने की संभावना भी बनी रहती है। साथ ही क्लच डैमेज होने लगती हैं और उम्र आधी हो जाती है। इससे कार जल्दी-हल्दी मैनेटेंस मांगने लगती है और आपकी जेब पर भी इसका असर पड़ता है, क्योंकि जब-जब क्लच प्लेट्स चेंज होंगी तो इंजन ऑयल भी पूरा बदलेगा।
ड्राइव करते समय गियर लीवर को आर्म रेस्ट न बनायें
4 of 6
do not use gear lever like Car Armrest
- फोटो : Social
अक्सर लोग ड्राइव करते समय एक हाथ स्टेयरिंग पर रखते हैं और दूसरा हाथ गियरलीवर पर रखते हैं। यह आदत न ही आपके लिए अच्छी है ना ही आपकी कार के लिए। अगर आप सही तरीके से गाड़ी चलाना जानते हैं तो आपकी नजर सामने होनी चाहिये न कि गियरलीवर पर। गियर लीवर पर हाथ रखने से सेलेक्टर फॉर्क रोटेटिंग कॉलर के संपर्क में आ सकता है और गियर बदलने की आशंका बनी रहती है। इस वजह से कार चलाने के दौरान अपना हाथ स्टीयरिंग वील पर ही रखें, इससे आप और आपकी गाड़ी, दोनों सेफ रहेंगे।इस बारे में ऑटो एक्सपर्ट टूटू धवन बताते हैं कि यह लोगों कि सोच पर निर्मर करता है, कई लोग गियरलीवर पर हाथ रखना अपनी आदत बना लेते हैं उनको लगता है कि पता नहीं कब गियर बदलना पड़ जाए । यह गलत है इसलिए आपके दोनों हाथ हमेशा स्टेयरिंग व्हील पर ही होने चाइये।
गलत गियर का न करें इस्तेमाल
5 of 6
Right way to shift gear
- फोटो : Social
गाड़ी चलाते समय अक्सर लोग स्पीड बढ़ाते समय गियर चेंज नहीं करते, जिस समय गाड़ी की स्पीड तेज होती है उस हिसाब से गाड़ी टॉप गियर में जानी चाइये लेकिन लोग निचले गियर में ही गाड़ी को रखते हैं। निचले गियर में अधिक स्पीड रखने पर इंजन पर दबाव पड़ेगा और आवाज करने लगेगा। ऐसा होने से फ्यूल की खपत ज्यादा बढ़ जायेगी साथ ही इंजन और गियर बॉक्स के खराब होने के चांस भी बढ़ जाते हैं। आजकल कई गाड़ियों में गियरशिफ्ट इंडिकेटर दिया हुआ होता है जिसकी मदद से आपको गियर बदलने में मदद मिलती है। इसके अलावा कार का गियर हमेशा उचित इंजन RPM (रेवॉल्यूशन प्रति मिनट) पर बदलना चाहिए। उसी के मुताबिक अक्सेलरेटर दबाना चाहिए।