फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो माह की बच्ची का हृदय प्रत्यारोपण, भावुक करने वाली तस्वीर वायरल

Sun, 22 Sep 2019 06:28 PM IST
ललित फुलारा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 22 Sep 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
interesting news heart transplant of youngest and underweight girl
रुईरुई अपनी मां के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

चीन में महज 66 दिन की और तीन किलो वजनी बच्ची का सफल हृदय प्रत्यारोपण हुआ है। इस बच्ची का नाम रुईरुई है। रुईरुई एशिया में सबसे कम उम्र और कम वजन वाली बच्ची है, जिसका सफल हृदय प्रत्यारोपण हुआ है। इस बात की जानकारी वुहान शहर के यूनियन अस्पताल के डॉक्टरों ने दी। मां के साथ रुईरुई की यह भावुक करने वाली तस्वीर अपने आप में बहुत ही खास है। 

interesting news heart transplant of youngest and underweight girl
रुईरुई अपनी मां के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

रुईरुई को टोंगटोंग नाम के चार साल के लड़के का हृदय प्रत्यारोपित किया गया है। चीन के गुआंगडोंग प्रांत के ग्वांगझू का रहने वाले टोंगटोंग की मौत ऊंची इमारत से गिरने के कारण हो गई थी। अस्पताल के अधिकारियों ने टोंगटोंग के अंगों को दान करने के लिए उसके माता-पिता को राजी किया, जिससे कि दूसरे बच्चों को इसके अंगों से जीवन मिल सके।

interesting news heart transplant of youngest and underweight girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रुईरुई के सर्जिकल टीम का नेतृत्व करने वाले डॉक्टर डोंग नियांगुओ ने बताया कि अंग दानदाता के दिल की महाधमनी का व्यास बड़ा था, ऐसे में प्रत्यारोपण के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अब रुईरूई ऑपरेशन के बाद होने वाले परेशानियों से बिल्कुल मुक्त है। उसे तीन महीने तक देखभाल के लिए आईसीयू में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting news heart transplant of youngest and underweight girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

साल 2014 में भी एक बच्चे का हुआ था हृदय प्रत्यारोपण
चीन के वुहान में ही साल 2014 में 113 दिन के बच्चे का हृदय प्रत्यारोपण हुआ था। इस बच्चे का वजन 4.25 किलो था। इस बच्चे के परिवार ने अंग दानदाता के परिवार से घंटों बात की थी। उनकी काउंसलिंग के बाद डोनर का परिवार ऑपरेशन को तैयार हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed