फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fastag did not recharge again in roadways bus cash payment on toll plaza

फास्टैग के बावजूद टोल प्लाजा पर खड़ी हो रहीं रोडवेज बसें, निगम ने नहीं कराया रिचार्ज

Mon, 23 Dec 2019 01:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 23 Dec 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
fastag did not recharge again in roadways bus cash payment on toll   plaza
FASTag Toll Tax
राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पास जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन ने चार पहिया वाहनों व बसों में फास्टैग कार्ड लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन जिले में अधिकांश वाहनों में तारीख निकलने के बाद भी फास्टैग कार्ड नहीं लगे हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर टैक्स जमा करने के लिए चार पहिया वाहनों व बसों को रुकना पड़ता है। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। इससे निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने चार पहिया वाहनों व बसों में फास्टैग की सुविधा के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई, लेकिन जिले से दिल्ली मार्ग पर दौड़ रहीं 80 बसों में से 45 बसों में ही फास्टैग कार्ड लगे हैं जबकि अन्य बसें बिना फास्टैग कार्ड के ही चल रही हैं। वहीं चार पहिया वाहन चालक भी इस सुविधा के लिए जागरूक नहीं हैं। जिससे टोल प्लाजा पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन बसों में लगे उसके पैसे समाप्त 
जनपद में 45 बसों में फास्टैग कार्ड लगाए गए है। इनमें से 18 बसों के कार्ड में धनराशि समाप्त हो गई है। जिसे निगम द्वारा दोबारा रिचार्ज नहीं कराया गया है। ऐसे में चालकों को टोल प्लाजा पर धनराशि देकर गुजरना पड़ रहा है। 

दो दिन में लग जाएंगे कार्ड 
जिन बसों में कार्ड नहीं लगे हैं। उन बसों में दो दिन में कार्ड लगवा दिए जाएंगे। इसके साथ ही जिन बसों के कार्ड का रिचार्ज समाप्त हो गया है। उसमें रिचार्ज कराया जाएगा। - मदनलाल, एआरएम।

किया जा रहा जागरूक 
वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए आने वाले जिन वाहनों में फास्टैग कार्ड नहीं लगे होते हैं। उनके चालकों को फास्टैग कार्ड लगाने के लिए जागरूक किया जाता है। - हेमचंद्र गौतम, एआरटीओ, प्रशासन।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed