{"_id":"65dd6182a54ea2ac0d0f2691","slug":"engine-oil-in-motorcycle-turns-black-prematurely-so-keep-these-things-in-mind-know-the-details-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bike Tips: मोटरसाइकिल में इंजन ऑयल समय से पहले होता है काला, तो रखें किन बातों का ध्यान, जानें डिटेल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Bike Tips: मोटरसाइकिल में इंजन ऑयल समय से पहले होता है काला, तो रखें किन बातों का ध्यान, जानें डिटेल
Tue, 27 Feb 2024 09:52 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 27 Feb 2024 09:52 AM IST
सार
किसी भी अन्य वाहन की तरह मोटरसाइकिल को भी खास ध्यान की जरुरत होती है। अगर इंजन ऑयल समय से पहले काला होता है। तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
बाइक का इंजन ऑयल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप अपनी मोटरसाइकिल को लंबे समय के लिए उपयोग करना चाहते हैं, तो उसका समय पर ध्यान रखना भी जरूरी होता है। अगर मोटरसाइकिल में इंजन ऑयल समय से पहले काला हो रहा है तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
कब काला होता है इंजन ऑयल
इंजन की उम्र बढ़ाने के लिए समय पर इंजन ऑयल बदलना जरूरी होता है। लेकिन अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल जल्दी काला हो जाता है तो इसका कारण क्लच का ज्यादा इस्तेमाल करना हो सकता है। इसके साथ ही इंजन में मौजूद गंदगी और कॉर्बन को साफ करने के कारण भी इंजन ऑयल का रंग काला हो जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
इंजन में आ सकती है खराबी
ऑयल के ज्यादा काला होने के कारण इंजन पर नकारात्मक प्रभाव होता है। वहीं अगर ये जरूरत से ज्यादा काला हो जाए तो इंजन ठप होने का खतरा भी हो सकता है। दरअसल, इंजन ऑयल में जो चिकनाहट होती है। उससे इंजन के हर हिस्से को जरूरी लुब्रिकेशन मिलती है। लेकिन अगर इंजन ऑयल काला हो जाता है तो इंजन के पार्ट्स को जरूरी लुब्रिकेशन नहीं मिलती।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
समय पर बदलें इंजन ऑयल
वैसे तो किसी भी मोटरसाइकिल में इंजन ऑयल को हमेशा समय पर ही बदलना चाहिए। जब भी इंजन ऑयल बदला जाए तो इस बात का ध्यान रखें कि आपकी मोटरसाइकिल में इंजन ऑयल ज्यादा कम तो नहीं है। या फिर ज्यादा काला तो नहीं है। अगर ऐसा है तो मैकेनिक से परेशानी ठीक करने की जानकारी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल