फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TVS ने उतारा BS6 इंजन वाला Jupiter 110 Fi स्कूटर, देगा 15 फीसदी ज्यादा माइलेज, जानें कीमत

Thu, 28 Nov 2019 10:54 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 28 Nov 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
BS6 TVS Jupiter Classic 110 Fi Launched In India At Rs 67911, know Specification
Jupiter Classic 110 FI S6 Engine - फोटो : AmarUjala

भारत की तीसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी TVS ने BS6 उत्सर्जन मानक वाला Jupiter Classic 110 FI स्कूटर लॉन्च किया है। यह स्कूटर ET-FI (ईकोट्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन) टेक्नोलॉजी पर आधारित है। कंपनी का दावा है कि यह बीएस-6 स्कूटर पुराने उत्सर्जन मानक के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा माइलेज देगा। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमतों के बारे में...  

BS6 TVS Jupiter Classic 110 Fi Launched In India At Rs 67911, know Specification
Tvs jupiter

110 सीसी का इंजन

BS6 इंजन वाले TVS Jupiter में 110 सीसी का फोर स्ट्रोक, सिंगल इंजन दिया गया है। साथ ही कंपनी ने 15 फीसदी अधिक माइलेज देने का दावा किया है। इस स्कूटर में 12 इंच के ट्यूबलेस टायर दिये गे है। फ्रंट में 220 एमएम का डिस्क ब्रेक और 130 एमएम का रियर ड्रम ब्रेक सिस्टम दिया गया है।  

BS6 TVS Jupiter Classic 110 Fi Launched In India At Rs 67911, know Specification
TVS Jupiter - फोटो : social media

ये हैं फीचर्स

TVS Jupiter Classic में डुअल-टोन सीट, एनालॉग स्पीडोमीटर, टिंटेड वाइजर, राउंड क्रोम मिरर्स, कुशन बैकरेस्ट के साथ पिलन हैंडल, फ्रंट पैनल यूएसबी चार्जर और मोबाइल क्यूबी स्पेस जैसी बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
BS6 TVS Jupiter Classic 110 Fi Launched In India At Rs 67911, know Specification
TVS Jupiter - फोटो : social media

ये है कीमत

TVS Jupiter Classic की कीमत अन्य बीएस-6 स्कूटर की तुलना में कम है। इसकी एक्स दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 67,911 रुपये है। वहीं, कंपनी TVS Jupiter Base, ZX और Grande एडिशन को भी चरणबद्ध तरीके से बीएस-6 उत्सर्जन मानक में अपडेट करेगी। इंडीब्लू, सनलाइट इवोरी और ऑटम ब्राउन रंग में लॉन्च किया है।  

विज्ञापन
BS6 TVS Jupiter Classic 110 Fi Launched In India At Rs 67911, know Specification
TVS Jupitor BS6 - फोटो : AmarUjala

Honda Activa को मिल चुका है बीएस-6 अपडेट

बता दें कि होंडा पहले ही बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाला स्कूटर उतार चुकी है। होंडा Activa 125 में 125 सीसी का बीएस-6 इंजन दिया गया है। पुराने मॉडल की तुलना में यह स्कूटर 13 फीसदी ज्यादा माइलेज देगा। होंडा Activa 125 का माइलेज 60 किमी प्रति लीटर है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 74,490 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed