फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

800 टेस्ट विकेट लेने वाले इस श्रीलंकाई दिग्गज की नई पारी, बन सकते हैं उत्तरी प्रांत का गवर्नर

Thu, 28 Nov 2019 10:22 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 28 Nov 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Muttiah Muralitharan likely to become Governor of Northern Province in Sri Lanka
श्रीलंका टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व के महान स्पिनर्स में शुमार श्रीलंकाई फिरकी गेंदबाज रहे मुथैया मुरलीधरन क्रिकेट के मैदान के बाद अब राजनीति के मैदान पर अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। उन्हें श्रीलंका के उत्तरी प्रांत का गवर्नर नियुक्त किया गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने उन्हें इस पद के लिए निजी तौर पर निमंत्रण भेजा है। श्रीलंका का उत्तरी प्रांत तमिल बहुसंख्यक हैं। 

Muttiah Muralitharan likely to become Governor of Northern Province in Sri Lanka
मुथैया मुरलीधरन - फोटो : Getty

दिग्गज स्पिनर मुरलीधरन उन तीन नए गवर्नर में शामिल हैं, जिनको राजपक्षे ने इस पद के लिए चुना है। राष्ट्रपति गोटबाया ने मुरलीधरन के अलावा अनुराधा यहमपथ को पूर्वी प्रांत और तिस्स वितरणा को उत्तर मध्य प्रांत का गवर्नर नियुक्त किया है। अनुराधा राष्ट्रीय व्यापार मंडल की अध्यक्ष और गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी की डायरेक्टर हैं। जबकि वितरणा पूर्व मंत्री और लियोन ट्रॉट्स्की के सिद्धांतों को मानने वाली लंका समा समाज पार्टी (एलएसएसपी) के नेता हैं।

Muttiah Muralitharan likely to become Governor of Northern Province in Sri Lanka
मुरलीधरन - फोटो : social media

47 साल के पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी मुरलीधरन के नाम 133 टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 800 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2010 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। मुरलीधरन ने 350 वन-डे में 534 और 12 टी-20 में 13 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने ने मार्च 2015 में चेन्नई की मदीमलार रमामूर्ति से शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muttiah Muralitharan likely to become Governor of Northern Province in Sri Lanka
मुथैया मुरलीधरन - फोटो : social media

मुरलीधरन मुलतः भारतीय तमिल हैं, जो श्रीलंका के कैंडी में रहते हैं। उन्होंने गोटाबाया राजपक्षे का खुलकर समर्थन किया था। इस वजह से तमिल मुरलीधरन से खुश नहीं बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है कि उन्हें कब श्रीलंका के उत्तरी प्रांत की जिम्मेदारी एक गवर्नर के तौर पर सौंपी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed