भारत की तीसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी TVS ने BS6 उत्सर्जन मानक वाला Jupiter Classic 110 FI स्कूटर लॉन्च किया है। यह स्कूटर ET-FI (ईकोट्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन) टेक्नोलॉजी पर आधारित है। कंपनी का दावा है कि यह बीएस-6 स्कूटर पुराने उत्सर्जन मानक के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा माइलेज देगा। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमतों के बारे में...
110 सीसी का इंजन
BS6 इंजन वाले TVS Jupiter में 110 सीसी का फोर स्ट्रोक, सिंगल इंजन दिया गया है। साथ ही कंपनी ने 15 फीसदी अधिक माइलेज देने का दावा किया है। इस स्कूटर में 12 इंच के ट्यूबलेस टायर दिये गे है। फ्रंट में 220 एमएम का डिस्क ब्रेक और 130 एमएम का रियर ड्रम ब्रेक सिस्टम दिया गया है।
3 of 5
TVS Jupiter
- फोटो : social media
ये हैं फीचर्स
TVS Jupiter Classic में डुअल-टोन सीट, एनालॉग स्पीडोमीटर, टिंटेड वाइजर, राउंड क्रोम मिरर्स, कुशन बैकरेस्ट के साथ पिलन हैंडल, फ्रंट पैनल यूएसबी चार्जर और मोबाइल क्यूबी स्पेस जैसी बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।
4 of 5
TVS Jupiter
- फोटो : social media
ये है कीमत
TVS Jupiter Classic की कीमत अन्य बीएस-6 स्कूटर की तुलना में कम है। इसकी एक्स दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 67,911 रुपये है। वहीं, कंपनी TVS Jupiter Base, ZX और Grande एडिशन को भी चरणबद्ध तरीके से बीएस-6 उत्सर्जन मानक में अपडेट करेगी। इंडीब्लू, सनलाइट इवोरी और ऑटम ब्राउन रंग में लॉन्च किया है।
5 of 5
TVS Jupitor BS6
- फोटो : AmarUjala
Honda Activa को मिल चुका है बीएस-6 अपडेट
बता दें कि होंडा पहले ही बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाला स्कूटर उतार चुकी है। होंडा Activa 125 में 125 सीसी का बीएस-6 इंजन दिया गया है। पुराने मॉडल की तुलना में यह स्कूटर 13 फीसदी ज्यादा माइलेज देगा। होंडा Activa 125 का माइलेज 60 किमी प्रति लीटर है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 74,490 रुपये है।