बजाज पल्सर फेस्टिवल ऑफ स्पीड सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले समाप्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स बाइक के सेगमेंट में चर्चित बजाज ऑटो ने पल्सर फेस्टिवल ऑफ स्पीड के दूसरे सीजन का ग्रैंड फिनाले कोयम्बटूर के करी मोटर स्पीडवे रेस ट्रैक में आयोजित किया। इस आयोजन में पल्सर के दीवानों ने अबतक की सर्वश्रेष्ठ मौज-मस्ती का आनंद उठाया।
फेस्टिवल की शुरुआत 26 फरवरी को गुरुग्राम में हुई। फेस्टिवल में पल्सर के ग्राहकों को बेहतरीन बाइकिंग ट्रैक पर पेशेवर लैप रेसिंग में शामिल होने का मौका मिला। स्पीड बाइकिंग पर आधारित यह कार्यक्रम गुरुग्राम, हैदराबाद, चेन्नई, बैंगलोर, पुणे और मुंबई के लिए ऐम्बी वैली में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का फिनाले कोयम्बटूर में आयोजित किया गया, जिसने दिलचस्प ट्रैक रेसों के साथ स्पोर्ट बाइकिंग का रोमांच प्रदान किया।पुणे के साद गैबी एक बार फिर से पल्सर आरएस-200 वर्ग में भारत के ट्रैक रेसिंग चैंपियनशिप के विजेता बने।
चैम्पियनों को 2.7 लाख का कुल इनाम मिला
साद गैबी को इनाम के रूप में पल्सर कप और 50,000 रुपये से सम्मानित किया गया। इसी वर्ग में दूसरे स्थान के विजेता रहे बैंगलोर के जबीउल्ला को 25,000 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि तीसरे स्थान पर रहे बैंगलोर के ही जुबैर अली को 15,000 रुपए इनाम के रूप में दिया गया।
बजाज ऑटो ने सभी 36 फाइनलिस्ट्स की यात्रा, ठहरने और प्रशिक्षण का पूरे खर्चे को प्रायोजित कर उन्हें पहली बार इस तरह का अवसर प्रदान किया।फेस्टिवल ऑफ स्पीड ने पल्सर के चाहनेवालों को नामांकन कराकर लैप्स में आयोजित की जानेवाली रेसेज में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। हर शहर के 6 सर्वश्रेष्ठ रेसरों को चुना गया।
जिसके बाद, 36 विजेताओं ने राष्ट्रीय विजेता के तौर पर सामने आने के लिए करी मोटर स्पीडवे, कोयम्बटूर में आयोजित किए गए एक कड़े मुकाबले में हिस्सा लिया। सभी राष्ट्रीय चैम्पियनों को 2.7 लाख की कुल पुरस्कार राशि प्रदान की गयी।