{"_id":"64f987d8beb419c8240a7065","slug":"another-bike-launched-in-the-premium-segment-in-india-know-engine-specifications-and-feature-details-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Bike Launch: प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च हुई एक और बाइक, जानें कितना दमदार है इंजन और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
New Bike Launch: प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च हुई एक और बाइक, जानें कितना दमदार है इंजन और फीचर्स
Thu, 07 Sep 2023 02:44 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:44 PM IST
सार
भारतीय बाजार में लगातार प्रीमियम सेगमेंट में नई बाइक्स को लॉन्च किया जा रहा है। इसी क्रम में किस कंपनी की ओर से किस बाइक को लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में लगातार प्रीमियम सेगमेंट की बाइक्स की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए कंपनियों की ओर से लगातार नई बाइक्स को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इस सेगमेंट में किस कंपनी की ओर से अब किस बाइक को लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
लॉन्च हुई बाइक
प्रीमियम सेगमेंट में यज्दी-जावा की ओर से नई बाइक को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से 42 बॉबर ब्लैक मिरर बाइक को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस बाइक के इंजन को भी अपडेट किया गया है। साथ ही कई नए फीचर्स को भी इस बाइक में जोड़ा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
विज्ञापन
कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से इस बाइक में 334 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 30.5 हॉर्स पावर के साथ 32.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में छह स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक की टॉप स्पीड 135 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। कंपनी के मुताबिक इसके इंजन को अपडेट देकर बीएस-6 कम्प्लाइंट बनाया गया है। साथ ही इसे और बेहतर किया गया है। ग्राहक अब इस इंजन को 1350 आरपीएम पर भी बेहतर महसूस कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
कैसे हैं फीचर्स
बाइक में कई फीचर्स को दिया गया है। इसमें ड्यूल डिस्क ब्रेक, एबीएस, टेलीस्कोपिक फॉर्क्स, ड्यूल शॉक एर्ब्जाबर, 740 एमएम सीट हाइट, डायमंड कट अलॉय व्हील्स, सहित कई फीचर्स को दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
किनसे होगा मुकाबला
जावा-यज्दी की नई बाइक का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, बुलेट 350 के साथ ही होंडा सीबी350 जैसी बाइक्स के साथ होगा।
यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ