फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   American company Tesla reduced the price of two cars by lakhs of rupees, know the complete details

Tesla Price Cut: अमेरिकी कंपनी टेस्ला ने की दो कारों की कीमत में लाखों रुपये की कटौती, जानें पूरी डिटेल

Fri, 06 Oct 2023 01:04 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 06 Oct 2023 01:04 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला की ओर से अपनी दो कारों की कीमत में लाखों रुपये की कटौती की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने किन कारों की कीमत कम की है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
American company Tesla reduced the price of two cars by lakhs of rupees, know the complete details
For Reference Only - फोटो : tesla

विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की ओर से अपनी दो कारों की कीमत में कमी की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किन कारों की कीमत में कितनी कमी की है। साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि कंपनी की ओर से ऐसा क्यों किया गया है।

विज्ञापन


कीमत हुई कम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका की कार कंपनी टेस्ला ने अपनी दो कारों की कीमत में कमी की है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से दोनों ही कारों की कीमत में लाखों रुपये कम किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला ने एक कार की कीमत में करीब 1200 अमेरिकी डॉलर और दूसरी कार की कीमत में करीब दो हजार अमेरिकी डॉलर तक कम किए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


किन कारों की कीमत हुई कम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला की ओर से मॉडल 3 और मॉडल वाई की कीमतों में कमी की गई है। कंपनी ने मॉडल3 की कीमत में 1250 अमेरिकी डॉलर कम किए हैं, जो भारतीय मुद्रा में करीब एक लाख रुपये से ज्यादा होते हैं। जबकि मॉडल वाई की कीमत में दो हजार डॉलर की कमी हुई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1.66 लाख रुपये होते हैं।


यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?

क्यों हुए कम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी कंपनी टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करती है। लेकिन अमेरिका में पिछले कुछ समय से कंपनी को अन्य इलेक्ट्रिक कार ऑफर करने वाली कंपनियों की ओर से कड़ी चुनौती मिल रही है। जिससे टेस्ला की बिक्री प्रभावित हो रही है। जिस कारण कंपनी की ओर से अमेरिका में अपनी कारों की कीमत को कम किया गया है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

क्या है नई कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से अपनी दो कारों की कीमत में कमी की गई है। जिसके बाद मॉडल 3 की कीमत 32.43 लाख रुपये हो गई है। वहीं कंपनी की दूसरी कार मॉडल वाई की नई कीमत 40.34 लाख रुपये हो गई है। टेस्ला की मॉडल 3 सबसे कम कीमत वाली कार है, जबकि मॉडल वाई कंपनी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed