{"_id":"640adff2f7faa22b2f0b015a","slug":"action-taken-by-delhi-traffic-police-on-8551-violators-during-shab-e-baraat-and-holi-know-full-details-2023-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Traffic Police Challan: होली और शब-ए-बारात पर जमकर टूटे ट्रैफिक नियम, इन मामलों में कटे सबसे ज्यादा चालान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Traffic Police Challan: होली और शब-ए-बारात पर जमकर टूटे ट्रैफिक नियम, इन मामलों में कटे सबसे ज्यादा चालान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 10 Mar 2023 01:49 PM IST
सार
दिल्ली में शब-ए-बारात और होली के मौके पर जमकर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना की गई। ट्रैफिक पुलिस की ओर से इन तीन दिनों में कितने चालकों पर किस मामले में कार्रवाई की गई। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली में वाहन चालकों की ओर से ट्रैफिक नियमों का कितना पालन किया जाता है। इसका अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि शब-ए-बारात और होली के मौके पर ही पुलिस ने हजारों की संख्या में नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई की है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि दिल्ली में सिर्फ तीन दिनों में कितने लोगों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई।
कितने लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि शब-ए-बारात और होली के मौके पर दिल्ली में 8551 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सात मार्च की रात और आठ मार्च को शब-ए-बारात के अलावा नौ मार्च को होली के मौके पर दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों को ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करते हुए पाया गया।
सात और आठ मार्च के दौरान दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने कुल 908 वाहन चालकों के चालान किए। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने पर 70, दो पहिया पर ट्रिपल राइडिंग करने के लिए 109, हेलमेट का उपयोग किए बिना सवार/पीछे बैठने वाले के लिए 438, सीट बेल्ट के बिना कार चलाने पर 22, टिंटेड ग्लास के लिए 42 और 227 अन्य चालान शामिल हैं।
होली के मौके पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से कुल 7643 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने के लिए 559, दो पहिया पर ट्रिपल राइडिंग करने के लिए 698, हेलमेट का उपयोग किए बिना सवार/पीछे बैठने वाले के लिए 3410, सीट बेल्ट के बिना कार चलाने पर 312, टिंटेड ग्लास के लिए 215 और 2449 अन्य चालान शामिल हैं।
दिल्ली में शब-ए-बारात और होली के मौके पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से खास इंतजाम किए गए थे। होली के मौके पर शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर 2033 अधिकारी और चेकिंग दल तैनात थे। वहीं शब-ए-बारात के मौके पर भी कई जगहों पर 759 ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी के खास चेकिंग दल तैनात थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।