किसी भी कार में सबसे अहम हिस्सा इंजन होता है। छोटी-मोटी परेशानियों के अलावा अगर कार में कुछ खास तरह के संकेत मिलने लगे तो फिर जल्द से जल्द मेकैनिक के पास कार को लेकर जाना सही रहता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ऐसे कौन से तीन संकेत हैं, जो इंजन सीज होने से पहले कार में मिलते हैं।
तेज आवाज होना
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
आज के समय में कंपनियों की ओर से काफी शांत इंजन कारों में दिए जाते हैं। चलते समय भी कार के इंजन से आवाज कार के केबिन तक नहीं आती या फिर कुछ मामलों में काफी कम होती है। अचानक कार के इंजन से सामान्य से ज्यादा आवाज आने लगे तो इस बात की संभावना ज्यादा होती है कि इंजन सीज हो गया है। इसके अलावा इंजन के चलने पर एक सीरीज में पुर्जों के टकराने की आवाज आती है तो कुछ समय में इंजन सीज हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
वॉर्निंग लाइट जलना
3 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कार के डैशबोर्ड में कई तरह की लाइट्स और निशान होते हैं। जब भी कार को स्टार्ट किया जाता है तो ऑरेंज, रेड जैसे रंगों में यह निशान दिखाई देते हैं और कुछ सेकेंड के बाद यह निशान बंद हो जाते हैं। लेकिन अगर इन निशानों में से वॉर्निंग लाइट जलने लगे तो इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। एक बार कार में यह लाइट जल जाए तो फिर नजदीकी सर्विस सेंटर में या फिर अच्छे मेकैनिक को दिखाना बेहतर रहता है। अन्यथा इंजन सीज होने के अलावा कई और परेशानियां भी आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
इंजन लॉक होना
4 of 4
diesel car engine maintenance
- फोटो : Social
अगर कार का इंजन सीज हो जाए तो फिर कार चलाने के दौरान इंजन लॉक हो जाता है। नई तकनीक के कारण अगर ऐसी स्थिति आती है तो कार खुद से ही कई चीजों को बंद करने लग जाती है। जैसे ऐसी, म्यूजिक, लाइट जैसी चीजें शामिल होती हैं। इसके बाद कार की स्पीड पर भी असर होता है और तब कार को ज्यादा तेज नहीं चलाया जा सकता या फिर कई मामलों में कार पूरी तरह से रूक जाती है।
यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी