फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   According to NCRB report Delhi recorded the maximum number of road crash fatalities in the country in 2022

Road Accidents: बीते साल दिल्ली बनी हादसों की राजधानी, सड़क दुर्घटनाओं में हुईं सबसे ज्यादा मौत

Tue, 05 Dec 2023 10:01 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 05 Dec 2023 10:01 AM IST
सार

साल 2022 के दौरान दिल्ली हादसों की राजधानी बन गई। एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल दिल्ली में कितने हादसे हुए और कितने लोगों की मौत हुई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
According to NCRB report Delhi recorded the maximum number of road crash fatalities in the country in 2022
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

देश में हर साल बड़ी संख्या में सड़क हादसे होते हैं। इन हादसों में लाखों लोगों की मौत भी होती है। एनसीआरबी की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 के दौरान कितने सड़क हादसे हुए और इनमें कितने लोगों की मौत हुई। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


जारी हुई रिपोर्ट
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से सड़क हादसों पर एक रिपोर्ट जारी की गई है। जिसके मुताबिक 2022 के दौरान देश भर के 53 शहरों में कुल 68,236 सड़क दुर्घटनाएं हुईं और इन दुर्घटनाओं में 57,246 लोग घायल हुए, जबकि 17,680 लोगों की जान चली गई। एनसीआरबी की रिपोर्ट में सड़क दुर्घटनाओं, रेलवे दुर्घटनाओ और रेलवे क्रॉसिंग दुर्घटनाओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में हुए कितने हादसे
रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साल 2022 में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत हुईं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में बीते साल करीब सड़क हादसों में करीब 2103 लोगों की जान चली गई।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ


सबसे ज्यादा हुए हादसे
भारत में आकस्मिक मृत्यु और आत्महत्या 2022 रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में देश में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हुईं। जानकारी के मुताबिक यह आंकड़ा 5387 है। इसके साथ ही घातक सड़क दुर्घटनाओं के कारण 1412 लोगों की मौत भी दर्ज की गईं।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

ये हैं कारण
दिल्ली सहित 53 बड़े शहरों में सड़क दुर्घटना में होने वाली ज्यादातर मौतें तीन कारणों से हुईं। इनमें तेज गति से गाड़ी चलाने पर 51.5 फीसदी, दूसरे नंबर पर खतरनाक या लापरवाही से ड्राइविंग/ओवर-टेकिंग करने पर 31.3 फीसदी और नशीली दवाओं के प्रभाव में गाड़ी चलाना/ शराब के मामलों में 2.7 फीसदी लोगों की मौत हुईं।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

कहां हुए हादसे
रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से ज्यादातर दुर्घटनाएं आवासीय क्षेत्रों में हुईं। आंकड़ों के मुताबिक आवासीय क्षेत्रों के पास करीब 29.1 फीसदी हादसे हुए, इसके बाद औद्योगिक क्षेत्रों में 9.7 फीसदी और स्कूल और कॉलेजों के आसपास 8.7 फीसदी हादसे हुए। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली सबसे ज्यादा रेल दुर्घटनाओं वाले शहरों की सूची में भी टॉप पर है, क्योंकि 2022 के दौरान कुल दुर्घटनाओं में से 50.9 फीसदी दिल्ली में हुई थीं।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed