फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Sierra Legend Series Launched With Premium Features, Updated Variant Line-up

लग्जरी इंटीरियर के साथ पेश हुई टाटा सिएरा लीजेंड सीरीज: 360° कैमरा से प्रीमियम सीट्स तक, क्या हुए बड़े बदलाव?

Fri, 18 Sep 2026 04:05 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 18 Sep 2026 04:05 PM IST
सार

टाटा मोटर्स ने भारत में सिएरा का नया लीजेंड सीरीज लाइन-अप लॉन्च कर दिया है। इसमें प्रीमियम केबिन, आधुनिक तकनीक और कंफर्ट से जुड़े कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं टाटा सिएरा लीजेंड सीरीज के वेरिएंट्स, केबिन फीचर्स और इंजन ऑप्शंस की पूरी जानकारी।
 

विज्ञापन
Tata Sierra Legend Series Launched With Premium Features, Updated Variant Line-up
सिएरा लेजेंड सीरीज - फोटो : @TATA_CARS

विस्तार

टाटा मोटर्स ने सिएरा लेजेंड सीरीज पेश की है। नया लाइनअप मौजूदा सिएरा रेंज के साथ उपलब्ध रहेगा और इसमें वेरिएंट स्ट्रक्चर को नए तरीके से तैयार किया गया है। लेजेंड सीरीज की शुरुआती कीमत 11.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी का उद्देश्य अलग-अलग वेरिएंट में प्रीमियम मटीरियल, कंफर्ट और टेक्नोलॉजी को ज्यादा सुलभ बनाना है।
विज्ञापन

लीजेंड सीरीज में स्मार्ट+ एल, प्योर एल, प्योर एल(ओ), प्योर+ एल और एडवेंचर+ एल ट्रिम्स शामिल हैं। हर अगला ट्रिम पिछले वेरिएंट के फीचर्स को बरकरार रखते हुए अतिरिक्त कंफर्ट और सुविधा फीचर्स जोड़ता है। इससे ग्राहकों को वेरिएंट के बीच बड़े अंतर के बजाय एक क्रमवार अपग्रेड विकल्प मिलता है।
विज्ञापन


पांच ट्रिम में उपलब्ध होगी सिएरा लेजेंड सीरीज 
लेजेंड सीरीज का लाइनअप स्मार्ट प्लस एल से शुरू होकर एडवेंचर प्लस एल तक जाता है। इसमें कुल पांच ट्रिम्स शामिल हैं, स्मार्ट प्लस एल, प्योर एल, प्योर एल (ओ), प्योर प्लस एल और एडवेंचर प्लस एल। जैसे-जैसे ट्रिम ऊपर जाता है, वैसे-वैसे इसमें कंफर्ट, सुविधा और टेक्नोलॉजी से जुड़े फीचर्स भी बढ़ते जाते हैं। यानी ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से अलग-अलग स्तर के फीचर्स वाला ट्रिम चुन सकते हैं। प्योर एल (ओ) के फीचर्स की विस्तृत सूची यहां अलग से नहीं दी गई है, जबकि बाकी ट्रिम्स में मिलने वाले प्रमुख फीचर्स को उनके क्रम के अनुसार समझाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने रंगो में मिलेंगे नई सिएरा?
टाटा सिएरा लीजेंड सीरीज को कई एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें प्राचीन सफेद, शुद्ध ग्रे और कूर्ग बादल शामिल हैं। इसके अलावा मुनार मिस्ट कलर प्योर एल से मिलेगा। वहीं बंगाल रूज (टिंटेड) और अंडमान एडवेंचर कलर प्योर प्लस एल और एडवेंचर प्लस एल ट्रिम्स पर उपलब्ध होंगे।

स्मार्ट एल प्लस से मिलेगा प्रीमियम केबिन ट्रीटमेंट
स्मार्ट प्लस एल से ऊपर के लीजेंड सीरीज ट्रिम्स में केबिन को ज्यादा प्रीमियम ट्रीटमेंट दिया गया है। इनमें लेदरेट सीट्स, लेदरेट डोर ट्रिम्स और आर्मरेस्ट्स मिलते हैं। इसके अलावा स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम, फुल कवर्स के साथ 17-इंच स्टील व्हील्स और रूफ रेल्स भी मिलती हैं।



सेफ्टी फीचर्स रहेंगे स्टैंडर्ड
सिएरा लिजेंड सीरीज में कोर सेफ्टी फीचर्स को सभी ट्रिम्स में समान रखा गया है। इनमें छह एयरबैग्स, ईएसपी, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक स्टैंडर्ड मिलते हैं।

प्योर एल में जुड़ते हैं ये फीचर्स
प्योर एल  ट्रिम में स्मार्ट प्लस एल के मुकाबले कई अतिरिक्त फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और आठ-स्पीकर ऑडियो सिस्टम मिलता है।
इसके साथ वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, गाइडलाइंस के साथ रियर कैमरा, क्रूज कंट्रोल, ड्राइव मोड्स, हिल डिसेंट कंट्रोल और टीपीएमएस भी मिलता है। प्योर एल में 17-इंच अलॉय व्हील्स और रियर वॉश-वाइप भी दिए गए हैं।

प्योर प्लस एल में ज्यादा प्रीमियम केबिन
प्योर प्लस एल ट्रिम में केबिन को और ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। इसमें फुल लेदरेट इंटीरियर ट्रीटमेंट दिया गया है। इसमें थाई-सपोर्ट एक्सटेंडर के साथ सिक्स-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और बॉस मोड मिलता है। इसके अलावा डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राइवर वन-टच एंटी-पिंच विंडो और रियर USB-C चार्जर्स जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

एडवेंचर प्लस एल सबसे ऊपर का ट्रिम
इस लिजेंड सीरीज का टॉप ट्रिप एडवेंचर प्लस एल है। इसमें कई अतिरिक्त टेक्नोलॉजी और कंफर्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 360-डिग्री एचडी सराउंड व्यू सिस्टम के साथ 4Sight ब्लाइंड स्पॉट व्यू और फ्रंट पार्किंग सेंसर मिलते हैं। इसके अलावा कॉर्नरिंग फंक्शन वाले एलईडी फॉग लैंप्स भी दिए गए हैं। एडवेंचर प्लस एल में फ्रीक्वेंसी-डिपेंडेंट डैम्पिंग वाली सुपरग्लाइड सस्पेंशन और नॉर्मल या वेट व रफ टेरेन मोड्स भी मिलते हैं।

केबिन में भी कई अतिरिक्त सुविधाएं
इसके प्रीमियम केबिन की भी काफी चर्चा है। टॉप एडवेंचर प्लस एल ट्रिम में बड़े डिजिटल डिस्प्ले, टू-स्टेज रिक्लाइनिंग रियर सीट, रियर आर्मरेस्ट, मूड लाइटिंग, कूल्ड ग्लवबॉक्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इस तरह एडवेंचर प्लस एल में सिएरा लिजेंड सीरीज के डिजाइन, टेक्नोलॉजी और कंफर्ट फीचर्स का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया है।

वही रहेंगे पावरट्रेन विकल्प
टाटा सिएरा लीजेंड सीरीज के पावरट्रेन में कोई नया विकल्प नहीं जोड़ा गया है। इसमें पहले की तरह तीन इंजन विकल्प मिलते हैं। इनमें रेवोट्रॉन 1.5L पेट्रोल, क्रियोजेट 1.5 लीटर डीजल और हाइपरियन 1.5 लीटर टीजीडीआई  शामिल हैं। वेरिएंट के आधार पर ग्राहकों को 6MT, 6AT और 7DCA गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं।

कितनी है कीमत?
नए टाटा सिएरा लीजेंड की शुरुआती कीमत 11.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। इस सीरीज के जरिए कंपनी ने सिएरा के अलग-अलग ट्रिम्स में प्रीमियम मटीरियल, कंफर्ट और टेक्नोलॉजी को क्रमवार तरीके से उपलब्ध कराने की कोशिश की है।

स्मार्ट प्लस एल से शुरू होने वाला लाइनअप धीरे-धीरे प्योर एल, प्योर एल(ओ), प्योर प्लस एल और एडवेंचर प्लस एल तक पहुंचता है, जहां टॉप ट्रिम में 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट व्यू, एडवांस्ड सस्पेंशन सेटअप और कई प्रीमियम केबिन फीचर्स मिलते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed