फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   AC should be used in the car even in winter, otherwise it will cause big loss, know the complete details

Car Tips: सर्दियों में भी चलाना चाहिए कार में एसी, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान, जानें पूरी डिटेल

Sun, 21 Jan 2024 06:37 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 21 Jan 2024 06:37 PM IST
सार

अक्सर लोग सर्दियों के मौसम में कार में एसी चलाने से बचते हैं। लेकिन ऐसा करने से बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

विज्ञापन
AC should be used in the car even in winter, otherwise it will cause big loss, know the complete details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर आप अपनी कार के एसी की उम्र को बढ़ाना चाहते हैं। तो कुछ बातों का ध्यान सर्दियों में भी रखना जरूरी होता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि सर्दियों में भी कार में एसी का उपयोग क्यों करना चाहिए। ऐसा न करने पर क्या परेशानी हो सकती है। इसकी जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


सर्दियों में एसी का उपयोग क्यों है जरूरी
कार में सभी तरह के पार्ट्स को लंबे समय तक न चलाया जाए तो फिर उनमें खराबी आने का खतरा भी बढ़ जाता है। इनमें से एक पार्ट एसी भी होता है। जिसे आमतौर पर गर्मियों के मौसम में ही उपयोग में लाया जाता है। लेकिन सर्दियों में एसी का उपयोग न करने पर उसमें खराबी भी आ सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी में खराबी आने का खतरा
अगर आप भी सर्दियों के मौसम में कार में सिर्फ हीटर का उपयोग करते हैं। तो ऐसा करना आपकी कार के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। कार में एसी ना चलाने पर इंजन सहित कम्प्रैसर और एसी यूनिट में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं।


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

गर्मियों में होगी बड़ी परेशानी
अगर लंबे समय तक कार के एसी को ना चलाया जाए तो कार की एसी यूनिट और उसका कम्प्रैसर, कूलिंग कॉयल और एसी फिल्टर पर गंदगी जम जाती है। जिसके बाद गर्मियों में एसी ऑन करने पर कार में काफी कम ठंडक होती है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

सर्दियों में एसी चलाने से मिलेगा ये फायदा
सर्दियों में कार के अंदर जब हीटर का उपयोग किया जाता है, तो केबिन में नमी आने लगती है। लेकिन अगर कुछ समय के लिए कार में एसी को ऑन कर दिया जाए तो यह अंदर की पूरी नमी को सोख लेता है। जिससे कार का केबिन ड्राई हो जाता है और किसी भी तरह के बैक्टीरिया कार के अंदर नहीं रह पाते।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed