{"_id":"68063771e111762eb40bbf37","slug":"2025-ducati-scrambler-full-throttle-launched-in-india-price-features-specifications-and-details-2025-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2025 Ducati Scrambler Full Throttle: दमदार इंजन के साथ हुई लॉन्च, एबीएस-ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे कई फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2025 Ducati Scrambler Full Throttle: दमदार इंजन के साथ हुई लॉन्च, एबीएस-ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे कई फीचर्स
Mon, 21 Apr 2025 05:50 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 21 Apr 2025 05:50 PM IST
सार
इस बाइक में Ducati का पॉपुलर 803cc एयर-कूल्ड L-ट्विन इंजन दिया गया है जो 71.87 bhp की पावर और 65.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन
2025 Ducati Scrambler Full Throttle
- फोटो : Ducati India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप स्टाइलिश, परफॉर्मेंस-फोकस्ड और एडवेंचर से भरपूर बाइक की तलाश में हैं, तो Ducati ने आपके लिए जबरदस्त ऑप्शन पेश किया है। कंपनी ने भारत में अपनी नई 2025 Ducati Scrambler Full Throttle को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई समेत देश के प्रमुख Ducati डीलरशिप्स पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
बाइक में है मैट पेंट
- फोटो : Ducati India
दमदार लुक के साथ पेश हुई Full Throttle
2025 Scrambler Full Throttle को पहली नजर में देखकर ही आपको इसका रेसिंग डीएनए महसूस हो जाएगा। इसका मैट ब्लैक और ब्रॉन्ज पेंट स्कीम, ब्रॉन्ज अलॉय व्हील्स और साइड नंबर प्लेट्स इसे फ्लैट ट्रैक बाइक जैसा रेसिंग लुक देते हैं।
कम ऊंचाई वाले वेरिएबल क्रॉस-सेक्शन हैंडलबार और नया स्कल्प्टेड रियर सेक्शन राइडिंग पोजिशन को न सिर्फ स्टाइलिश बनाता है, बल्कि लॉन्ग राइड्स पर भी आरामदायक अनुभव देता है।
यह भी पढ़ें: भारत से ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट्स में जबरदस्त उछाल, FY25 में 19% की बढ़ोतरी

क्विक शिफ्ट से लैस है बाइक
- फोटो : Ducati India
803cc इंजन से है लैस
इस बाइक में Ducati का पॉपुलर 803cc एयर-कूल्ड L-ट्विन इंजन दिया गया है जो 71.87 bhp की पावर और 65.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स जुड़ा है और अब इसमें क्विक शिफ्ट Up/Down सिस्टम भी स्टैंडर्ड दिया गया है, जिससे गियर बिना क्लच के बदला जा सकता है।
Ducati ने बाइक के चेसिस को लाइटवेट रखा है ताकि शहर में इसे चलाना आसान हो और हाईवे पर स्टेबिलिटी बनी रहे। इसकी सीट की ऊंचाई 795mm है, जो ज्यादातर राइडर्स के लिए परफेक्ट मानी जाती है।
यह भी पढ़ें: इन 5 स्मार्ट फीचर्स के दीवाने हुए कार ग्राहक, इनके लिए ज्यादा पैसे खर्चने को भी तैयार

बाइक में मिलती है एडवांस सेफ्टी
- फोटो : Ducati India
फीचर्स भी हैं जबरदस्त
फीचर्स की बात करें तो, इसमें 4.3-इंच TFT डिस्प्ले के साथ Ducati मल्टीमीडिया सिस्टम सपोर्ट दिया गया है। इस बाइक में Ride-by-Wire टेक्नोलॉजी के साथ दो राइडिंग मोड, Road और Sport मिलते हैं। बाइक में LED हेडलाइट और टेललाइट के साथ ड्यूल एग्जॉस्ट और एडजस्टेबल कंट्रोल्स दिए गए है।
सेफ्टी में कोई समझौता नहीं
सेफ्टी के लिए इस बाइक में Cornering ABS और Ducati Traction Control (DTC) दिया गया है। DTC को 4 लेवल पर एडजस्ट किया जा सकता है और इसे पूरी तरह बंद भी किया जा सकता है।