फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Tucson 2022: ह्यूंदै की नई एसयूवी जल्द ही भारत में होगी लॉन्च, ऑनलाइन हुई लिस्ट, जानें फीचर्स

Fri, 27 May 2022 07:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 27 May 2022 07:55 PM IST
सार

न्यू जेनरेशन 2022 Hyundai Tucson (2022 ह्यूंदै ट्यूशॉ) जल्द ही भारतीय बाजार में आने वाली है। आधिकारिक तौर पर लॉन्चिंग से पहले इस कार को ऑनलाइन लिस्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
2022 Hyundai Tucson listed online on India website hyundai tucson 2022 launch date in india hyundai tucson 2022 india launch news
Hyundai Tucson 2022 - फोटो : Hyundai
न्यू जेनरेशन 2022 Hyundai Tucson (2022 ह्यूंदै ट्यूशॉ) जल्द ही भारतीय बाजार में आने वाली है। ह्यूंदै ने हाल ही में अपनी आनेवाली इस एसयूवी का टीजर आधिकारिक तौर पर जारी किया। रिपोर्ट के मुताबिक यह कार इस साल के आखिर में लॉन्च होगी। आधिकारिक तौर पर लॉन्चिंग से पहले इस कार को ऑनलाइन लिस्ट कर दिया गया है। 2022 Hyundai Tucson में नए एक्सटीरियर स्टाइलिंग एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, इस लाइफस्टाइल एसयूवी को मिडलाइफ साइकिल रिफ्रेश के हिस्से के रूप में नए फीचर्स की एक सीरीज मिलेगी। 
2022 Hyundai Tucson listed online on India website hyundai tucson 2022 launch date in india hyundai tucson 2022 india launch news
Hyundai Tucson 2022 - फोटो : Hyundai
कैसा है लुक
नई 2022 ट्यूशॉ थोड़े अपडेटेड फ्रंट ग्रिल के साथ आएगी। जो दोनों तरफ इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल के साथ चौड़ी नजर आती है। एक बड़े फॉग लैंप हाउसिंग के साथ एक रीमास्टर्ड फ्रंट बम्पर मिलता है। इसके अलावा, कई अन्य ताजा स्टाइलिंग एलिमेंट्स हैं। इसमें नई एलईडी टेल लाइट्स, ब्लैक-आउट बी और सी-पिलर, रियर विंडशील्ड इंटीग्रेटेड ह्यूंदै लोगो, 18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील और बहुत कुछ मिलता है। 
2022 Hyundai Tucson listed online on India website hyundai tucson 2022 launch date in india hyundai tucson 2022 india launch news
International-Spec Hyundai Tucson - फोटो : Hyundai (For Reference Only)
फीचर्स
एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो, नई ट्यूशॉ को चार-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील के साथ अपडेट किया गया है। इसके साथ ही एक नए इंटीग्रेटेड फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके अलावा, इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री भी है। ये अपडेट Tucson को ज्यादा प्रीमियम और फीचर से भरपूर SUV बनाने के लिए पेश किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2022 Hyundai Tucson listed online on India website hyundai tucson 2022 launch date in india hyundai tucson 2022 india launch news
Hyundai Tucson - फोटो : Hyundai (For Reference Only)
इंजन डिटेल्स
Tucson में आउटगोइंग मॉडल वाले ही 2.0-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलेंगे। ट्रांसमिशन विकल्पों में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन यूनिट्स शामिल होंगी।
विज्ञापन
2022 Hyundai Tucson listed online on India website hyundai tucson 2022 launch date in india hyundai tucson 2022 india launch news
Hyundai Tucson - फोटो : Hyundai (For Reference Only)
मुकाबला
भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद, नई ट्यूशॉ का मुकाबला Jeep Compass (जीप कंपास), Volkswagen Tiguan (फॉक्सवैगन टिगुआन) और C5 Aircross (सी5 एयरक्रॉस) जैसी एसयूवी से होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed