फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2021 unsold stock of new cars are available with huge discounts at dealers without long waiting period

लंबा इंतजार नहीं: बिना वेटिंग पीरियड के फटाफट मिल रही हैं ये बेस्ट सेलिंग कारें, साथ में मिल रही है बंपर छूट!

Sat, 05 Feb 2022 11:44 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 05 Feb 2022 11:44 AM IST
सार

देश के कई डीलर अपने 2021 के स्टॉक पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। इनमें मारुति सुजुकी, ह्यूंदै, टोयोटा, फॉक्सवैगन, रेनो और फोर्स मोटर्स शामिल हैं। हालांकि डीलर्स का कहना है कि ये डिस्काउंट पिछले वर्षों की तरह नहीं है क्योंकि पिछले सालों के मुकाबले इस बार स्टॉक काफी कम बचा है...

विज्ञापन
2021 unsold stock of new cars are available with huge discounts at dealers without long waiting period
New Hyundai Creta - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

चिप शॉर्टेज की दिक्कत जनवरी 2022 में भी जारी है, जिसका असर गाड़ियों की बिक्री पर पड़ा है। जनवरी में कुल 2,94,872 पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री हुई। वहीं मारुति सुजुकी पहले स्थान पर कायम है। हालांकि बाजार में मांग बनी हुई है, लेकिन चिप शॉर्टेज का असर गाड़ियों की सप्लाई पर पड़ा है। लेकिन एक खुशखबरी उन ग्राहकों के लिए भी जो नई कार खरीदने की सोच रहे हैं। वजह है कि कार डीलरों के पास अभी भी 2021 का अनसोल्ड स्टॉप पड़ा हुआ है, जिस पर वे शानदार डिस्काउंट दे रहे हैं।

विज्ञापन

लेटेस्ट मॉडल हैं ग्राहकों की पसंद

पिछले दो सालों से लगातार सेमीकंडक्टर चिप की कमी पूरी दुनिया की ऑटो इंडस्ट्री झेल रही है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि चिप की कमी का असर अभी आगे भी जारी रह सकता है। इसका मतलब ये है कि ग्राहकों के लिए लंबे वेटिंग पीरियड की दुविधा अभी लगातार बनी रहेगी। वहीं महामारी के बावजूद ग्राहक लगातार गाड़ियों की बुकिंग कर रहे हैं, लेकिन चिप की किल्लत उनकी उम्मीदों पर पानी फेर रही है। हालांकि कुछ वाहन निर्माता कंपनियों ने इस दिक्कत को दूर करने के लिए अपने प्रोडक्शन को दुरुस्त किया और कोशिश की कि 2021 के आखिर तक उनके पास कोई अनसोल्ड स्टॉक न बचे। लेकिन इतनी मशक्कत के बावजूद कुछ डीलर्स पर अनसोल्ड स्टॉक रह ही गया। वहीं ग्राहक भी लेटेस्ट मॉडल्स को अहमियत दे रहे हैं।

विज्ञापन

टोयोटा की गाड़ियों पर 50 हजार रुपये की छूट

देश के कई डीलर अपने 2021 के स्टॉक पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। इनमें मारुति सुजुकी, ह्यूंदै, टोयोटा, फॉक्सवैगन, रेनो और फोर्स मोटर्स शामिल हैं। हालांकि डीलर्स का कहना है कि ये डिस्काउंट पिछले वर्षों की तरह नहीं है क्योंकि पिछले सालों के मुकाबले इस बार स्टॉक काफी कम बचा है। टोयोटा के डीलर 2021 मॉडल की गाड़ियों पर 50 हजार रुपये तक के ऑफर दे रहे हैं। इनमें Glanza, Urban Cruiser और Innova Crysta जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ह्यूंदै और फॉक्सवैगन भी दे रही हैं ऑफर

वहीं कोरियाई कंपनी ह्यूंदै अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Hyundai i20 पर 75 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। वहीं 6-7 सीटर एसयूवी अल्कजार पर भी डीलर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। वहीं कुछ डीलर फॉक्सवैगन Taigun के 2021 के मॉडल्स पर 30 से 50 हजार रुपये तक की छूट दे रहे हैं। इसका अलावा कुछ डीलर फॉक्सवैगन की सेडान कार वेंटों का स्टॉक भी क्लीयर करने में लगे हैं, क्योंकि कंपनी Virtus के नाम से नई सेडान कार लॉन्च करने वाली है। वेंटो पर 75 से 1.50 लाख रुपये तक की छूट ऑफर की जा रही है। Renault Kiger, Kwid समेत Renault Duster एसयूवी पर भी डीलर शानदार डिस्काउंट दे रहे हैं।

सेलेरियो पर भी डिस्काउंट

वहीं हाल ही में लॉन्च हुई नेक्स्ट जनरेशन Maruti Suzuki Celerio भी इससे अछूती नहीं है। क्योंकि इसे 2021 की आखिर में पेश किया गया था और कंपनी ने कुछ यूनिट्स उस समय बनाई थीं। लेकिन कुछ डीलर्स के पास अभी भी सेलेरियो का 2021 का स्टॉक है और इस पर 35 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। कुछ जगहों पर नई Force Gorkha पर भी 51 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

टाटा पंच के इस वैरिएंट पर छूट

टाटा मोटर्स की बात करें, तो Tata Punch ने इस बार जनवरी के सेल्स चार्ट में टॉप 10 में कारों में अपनी जगह बना ली है। सूत्रों के मुताबिक कुछ डीलर्स के पास Punch के टॉप वैरिएंट्स का 2021 का स्टॉक है, हालांकि कंपनी इस पर इतना ज्यादा डिस्काउंट ऑफर नहीं कर रही है। वैसे भी टाटा ने अपनी पंच माइक्रो एसयूवी के कुछ वैरिएंट्स की कीमतें बढ़ाई हैं। वहीं पंच के क्रिएटिव वैरिएंट की कीमतों में कटौती की गई है। बाजार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पंच को छोड़ कर 2021 के स्टॉक की सभी गाड़ियां लगभग बिक चुकी हैं। टाटा ने पिछले कुछ समय से बाजार में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है, यहां तक कि बिक्री के मामले में ह्यूंदै को भी पछाड़ दिया है। वहीं टाटा मोटर्स अकेली ऐसी कंपनी है, जो अपने डीलर्स को डिलीवरी के लिए 2022 में निर्मित मॉडल भेज रही है।

नोट: ग्राहक डिस्काउंट की ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी कार डीलर या शोरूम से सपंर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed